एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 409 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 16,000 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 409 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 16,036 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 409 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 16,000 के पार

भोपाल, आठ जुलाई मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 409 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 16,036 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से सात और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 629 हो गयी है।

यह भी पढ़े | विदेश मंत्रालय का दावा, कुलभूषण जाधव को पुनर्विचार याचिका नहीं दायर करने के लिए पाकिस्तान ने किया मजबूर.

मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में तीन, भोपाल में दो और नीमच एवं टीकमगढ़ में एक—एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 252 मौत इन्दौर में हुई है। उज्जैन में 71, भोपाल में 115, बुरहानपुर में 23, खंडवा में 17, खरगोन में 15, सागर में 22, जबलपुर में 14, देवास में 10, मंदसौर में नौ, धार में आठ और नीमच में आठ लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के बिहार में 749 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 13,274 हुई: 8 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 16,036 संक्रमितों में से अब तक 11,987 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 3,420 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को कोविड—19 के सबसे अधिक 115 नये मामले मुरैना जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 70, ग्वालियर में 68 एवं इंदौर में 44 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि बुधवार को 219 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,313 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2020 09:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).