जरुरी जानकारी | मैक्स समूह ने मैक्स लाइफ में 13 प्रतिशत हिस्सेदारी एक्सिस बैंक को बेची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विविध कारोबार करने वाले मैक्स समूह ने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में 13 प्रतिशत हिस्सेदारी एक्सिस बैंक को बेची है, जो अब बीमा कंपनी का सह-प्रवर्तक होगा।

नयी दिल्ली/ मुंबई, छह अप्रैल विविध कारोबार करने वाले मैक्स समूह ने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में 13 प्रतिशत हिस्सेदारी एक्सिस बैंक को बेची है, जो अब बीमा कंपनी का सह-प्रवर्तक होगा।

करीब एक साल पहले मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपने बीमा कारोबार के लिए एक्सिस बैंक के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की थी।

इस सौदे का वित्तीय ब्यौरा अभी सार्वजनिक नहीं हुआ है।

शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक मैक्स लाइफ की होल्डिंग कंपनी मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज ने एक्सिस बैंक और उसकी सहायक कंपनियों - एक्सिस कैपिटल और एक्सिस सिक्योरिटीज लिमिटेड को बीमा कंपनी की 12.99 प्रतिशत हिस्सेदारी सौंपी है.

एक्सिस बैंक और इसकी इकाइयां अब मैक्स लाइफ की सह-प्रवर्तक बन गई हैं।

मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज ने मंगलवार को बताया कि मैक्स लाइफ के बोर्ड ने आज सौदे को अंतिम रूप दे दिया।

कंपनी के अनुसार, बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (इरडाई) द्वारा इस साल फरवरी में इसकी औपचारिक मंजूरी दिए जाने के बाद लेनदेन पूरा हुआ।

एक्सिस संस्थाओं के तीन नामित निदेशक मैक्स लाइफ के निदेशक मंडल का हिस्सा होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार