जरुरी जानकारी | मैक्स समूह ने दिल्ली में बनाया कार्यालय परिसर, 20 करोड़ रुपये किराया आने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विविध कारोबार में लगे मैक्स समूह ने दिल्ली के ओखला क्षेत्र में एक कार्यालय परिसर बनाया है जिसपर 140 करोड़ रुपये की लागत आयी है। इससे सालाना 20 करोड़ रुपये का किराया आने की उम्मीद है।

नयी दिल्ली, 19 जुलाई विविध कारोबार में लगे मैक्स समूह ने दिल्ली के ओखला क्षेत्र में एक कार्यालय परिसर बनाया है जिसपर 140 करोड़ रुपये की लागत आयी है। इससे सालाना 20 करोड़ रुपये का किराया आने की उम्मीद है।

कंपनी व्यावसायिक भवनों के कारोबार में विस्तार कर रही है। यह नया परिसर उसी योजना का हिस्सा है। मैक्स समूह ने इससे पहले पिछले साल नोएडा में 600 करोड़ रुपये के निवेश से इसी तरह का एक परिसर विकसित किया था।

यह भी पढ़े | उपभोक्ता संरक्षण विधेयक 2019 सोमवार से होगा लागू, ग्राहकों को गुमराह करना पड़ेगा महंगा, भारी-भरकम जुर्माना के साथ होगी जेल.

मैक्स वेंचर्स एंड इंडस्ट्रीज लि (मैक्सविल) ने ओखला में मैक्स हाउस परिसर के पहले चरण को करीब-करीब पूरा कर लिया है। इस टावर में कुल 1.05 लाख वर्ग फुट आफिस की जगह है। इसे कंपनियों को किराये पर दिया जाएगा।

मैक्सविल के मुख्य कारोबार-विकास अधिकारी ऋषि राज ने बताया कि मैक्स हाउस को दो चरणों में विकसित करने की योजना बनायी गयी है।पहले चरण में किराये पर चढ़ाने लायक 1,05,000 वर्ग फुट क्षेत्र करीब-करीब तैयार है।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी बोले- 10 अगस्त तक देश में होंगे कोरोना के 20 लाख से ज्यादा केस, महामारी रोकने के ठोस कदम उठाए सरकार.

उन्हें उम्मीद है कि यह क्षेत्र एक साल के अंदर किराये पर उठ जाएगा। इसमें प्रति बर्ग फुट 120 रुपये का मासिक किराया प्राप्त होने की उम्मीद है।

दूसरा चरण भी 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\