IND vs AUS 1st Test Day 2 Live Score Updates: मैट रेनशॉ के घुटने में चोट की स्कैन के बाद क्षेत्ररक्षण के लिए लौटे

आस्ट्रेलिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज मैट रेनशॉ को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार के खेल से पहले अभ्यास के दौरान घुटने में चल लग गयी थी लेकिन स्कैन (एक्स रे और चिकित्सा परामर्श) के बाद वह मैदान पर क्षेत्ररक्षण के लिए लौट आये.

ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: ICC/Twitter)

नागपुर, 10 फरवरी  आस्ट्रेलिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज मैट रेनशॉ को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार के खेल से पहले अभ्यास के दौरान घुटने में चल लग गयी थी लेकिन स्कैन (एक्स रे और चिकित्सा परामर्श) के बाद वह मैदान पर क्षेत्ररक्षण के लिए लौट आये. इससे पहले 26 साल के इस मध्यक्रम के बल्लेबाज के इस मैच के दौरान मैदान पर उतरने को लेकर संदेह उत्पन्न हो गया था. यह भी पढ़ें: रविंद्र जडेजा ने गेंद के बाद बल्ले से भी दिखाया दम, जड़ा 18 टेस्ट अर्धशतक

रेनशॉ को दिन का खेल शुरू होने से पहले स्कैन के लिये भेजा गया था  और उनकी जगह क्षेत्ररक्षण के लिए एश्टोन एगर को मैदान में उतारा गया था. फिटनेस टेस्ट से गुजरने के बाद रेनशॉ दोपहर में मैदान पर लौट आये.

रेनशॉ ने अब तक 12 टेस्ट खेले हैं। उन्होंने इस साल जनवरी में एससीजी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए राष्ट्रीय टीम में वापसी की और और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम में बने रहे.

आस्ट्रेलिया की अंतिम एकादश में ट्रेविस हेड पर रेनशॉ को तरजीह दिये जाने से सवाल उठ रहे थे. वह पहली पारी में पहली गेंद पर ही आउट हो गए थे.

आस्ट्रेलिया की टीम खिलाड़ियों के चोटिल होने से पहले से परेशान है. जोश हेजलवुड चोट के कारण टीम से बाहर हैं । उनका 17 फरवरी से दिल्ली में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में भी खेलना तय नहीं है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड