देश की खबरें | 8 जून से खुलेंगे मथुरा-वृन्दावन के मंदिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ढाई माह लंबे लॉकडाउन के बाद मथुरा व वृन्दावन के मंदिर अब आठ जून से भक्तजनों के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।

जियो

मथुरा, एक जून ढाई माह लंबे लॉकडाउन के बाद मथुरा व वृन्दावन के मंदिर अब आठ जून से भक्तजनों के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।

सरकार द्वारा लॉकडाउन की प्रक्रिया में आमूल-चूल परिवर्तन किए जाने और नए दिशा निर्देशों के अनुसार आठ जून से मंदिर-देवालयों को नियमों का अनुपालन करते हुए खोला जाना संभव हो सकेगा।

यह भी पढ़े | पीएम नरेंद्र मोदी का बयान, कहा- फ्रंट लाइन कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा, दुर्व्यवहार और अशिष्ट व्यवहार स्वीकार्य नहीं: 1 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

ब्रज के प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया, ‘‘केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार मंदिर के पट 8 जून से खुलेंगे। कपाट खुलने के बाद भक्तों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और मास्क लगाना अनिवार्य होगा।’’

केशवपुरा स्थित प्राचीन ठाकुर केशवदेव मंदिर प्रबंध कमेटी अध्यक्ष पं. सोहन लाल शर्मा ने बताया, ‘‘सरकार के नए निर्णय के अनुसार मंदिर 8 जून से खोला जाएगा। इससे पूर्व मंदिर को सैनिटाइज किया जाएगा। ठाकुर जी का फूलों का बंगला सजाया जाएगा। भक्तजन भी निर्धारित नियमों को पूरा करने पर इसके दर्शन कर सकेंगे। भक्तों को सभी आवश्यक नियमों का पालन करना होगा।’’

यह भी पढ़े | इंदौर में COVID-19 संक्रमितों की संख्या 3,500 के पार, अब तक 135 मरीजों की हुई मौत.

दूसरी ओर, विकास कार्यो की समीक्षा करने मथुरा पहुंचे ऊर्जामंत्री एवं स्थानीय विधायक श्रीकांत शर्मा ने वृन्दावन में ठा. बांके बिहारी मंदिर के नजदीक कुंज गलियों में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधूरे कार्यों को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई और शेष कार्य मंदिरों के खुलने से पहले पूरा कर लेने के आदेश दिए।

उन्होंने कहा, ‘‘श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसलिए कुंज गलियों में चल रहे विकास कार्य जल्द पूरे किए जाएं।’’

उन्होंने बताया, ‘‘वृन्दावन की कुंज गलियों में 12 करोड़ रुपए की लागत से अण्डर ग्राउण्ड केबलिंग का कार्य चल रहा है। इन गलियों में सौंदर्यीकरण एवं पुनरुद्धार की मद में 38 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं।’’

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\