UP Election 2022: यूपी में चुनाव सरगर्मी बढ़ी, अखिलेश यादव के बाद शिवपाल ने मथुरा के वृन्दावन से 'सामाजिक परिवर्तन यात्रा' की शुरुआत की
समाजवादी पार्टी से अलग होकर प्रजातांत्रिक समाजवादी पार्टी (प्रसपा) का गठन करने वाले शिवपाल यादव ने सत्ता परिवर्तन के लिए मंगलवार को वृन्दावन से सामाजिक परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं धर्म गुरु प्रमोद कृष्णम भी उनके साथ रथ पर सवार थे.
UP Assembly Election 2022: समाजवादी पार्टी से अलग होकर प्रजातांत्रिक समाजवादी पार्टी (प्रसपा) का गठन करने वाले शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने सत्ता परिवर्तन के लिए मंगलवार को वृन्दावन से सामाजिक परिवर्तन यात्रा (Samajik Parivartan Yatra) की शुरुआत की. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं धर्म गुरु प्रमोद कृष्णम भी उनके साथ रथ पर सवार थे. इस अवसर पर ठा. बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन कर यात्रा शुरू करने से पहले प्रसपा प्रमुख ने कहा, ''हम सत्ता परिवर्तन के लिए सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा निकाल रहे हैं। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होकर ही रहेगा इसीलिए ठाकुर बांकेबिहारी जी से रथयात्रा का आयोजन सफल होने की मनौती मांगने आए हैं. यह भी पढ़े: UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मी बढ़ी, अखिलेश यादव आज कानपुर से ‘समाजवादी विजय यात्रा’ की करेंगे शुरुआत
उन्होंने सूबे की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया, ''प्रदेश में गुंडो और माफियाओं का राज है, किसानों पर अत्याचार हो रहा है। प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हो चुकी है। चाहे कानून व्यवस्था हो या बेरोजगारी हर मुद्दे पर सरकार की नाकामी सामने आ रही है. शिवपाल यादव ने आरोप लगाया कि लखीमपुर खीरी में किसानों को भाजपा के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे ने गाड़ी से कुचल दिया और सरकार ने उसको अपनी ओर से गिरफ्तार तक नहीं किया। इसीलिए अब समय आ गया है कि इस सरकार को उखाड़ फेंका जाए.
इस दौरान कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम यादव से मिलने पहुंचे और उनसे वार्ता करने के बाद रथ पर सवार हो गए.कांग्रेस और प्रसपा के इस गठजोड़ के सवाल पर प्रमोद ने कहा कि प्रदेश में जनता दुखी है, किसानों को कुचला जा रहा है, जिन नेताओं पर जिम्मेदारी थी वह कहीं नजर नहीं आ रहे. उन्होंने कहा कि सड़क पर या तो प्रियंका गांधी या फिर शिवपाल यादव नजर आ रहे हैं.
कांग्रेस नेता ने कहा कि शिवपाल यादव से उनके करीबी संबंध हैं और वह कल्कि आश्रम से भी जुड़े हुए हैं इसलिए उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं देने आया हूं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2021 09:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

