विदेश की खबरें | उत्तरी मॉस्को में फैक्टरी में भीषण धमाका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस की राजधानी मॉस्को के आसपास के क्षेत्र के गवर्नर अंद्रेई वोरोबियोव ने कहा कि धमाका जोगोर्स्क ऑप्टिक्स विनिर्माण संयंत्र में बने गोदाम में हुआ जहां आतिशबाजी से संबंधित सामग्री रखी थी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रूस की राजधानी मॉस्को के आसपास के क्षेत्र के गवर्नर अंद्रेई वोरोबियोव ने कहा कि धमाका जोगोर्स्क ऑप्टिक्स विनिर्माण संयंत्र में बने गोदाम में हुआ जहां आतिशबाजी से संबंधित सामग्री रखी थी।

वोरोबियोव ने कहा कि कंपनी ने गोदाम को किराए पर दिया था लेकिन बाद में दावा किया कि संयंत्र अधिकांश आतिशाबाजी स्वयं उत्पादित करता है।

उन्होंने कहा कि संयंत्र का ‘‘लंबे समय से ऑप्टिक्स या मैकेनिक्स से कोई लेना देना नहीं है।’’ हालांकि, कंपनी की वेबसाइट पर अब भी लिखा है कि वह इन उत्पादों का निर्माण करने के साथ-साथ चिकित्सा उपकरण भी बनाती है।

धमाके के बाद काले धुएं का गुबार देखा गया। इसने रूसियों को परेशान कर दिया है जिन्होंने रात को ही मॉस्को पर ड्रोन से हमले को देखा था। क्रीमिया के सेवास्तोपोल बंदरगाह पर भी बुधवार को धुएं का गुबार देखने को मिला।

गवर्नर ने बताया कि जगोर्स्क संयंत्र में धमाके की वजह से नजदीकी इमारतों की खिड़कियां टूट गईं और आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा। उन्होंने बताया कि पांच लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

इससे पहले, अधिकारियों ने दावा किया था कि रूस की वायु रक्षा प्रणाली ने बीती रात मॉस्को को निशाना बनाने आए दो ड्रोन को मार गिराया। उनका दावा था कि यूक्रेन ने रूस की राजधानी पर हमले की कोशिश की थी।

महापौर सर्गेई सोब्यानिन ने बताया कि ड्रोन को उस समय मार गिराया गया जब वे मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे और इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने इसे ‘‘आतंकवादी घटना’’ करार दिया है।

सोब्यानिन ने बताया कि एक ड्रोन को मॉस्को के दक्षिण स्थित दोमोदेदोवो जिले में मार गिराया गया जबकि दूसरा शहर के पश्चिमी हिस्से मिंस्क राजमार्ग पर गिरा। दोमोदेदोवो में मॉस्को सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है।

अब तक स्पष्ट नहीं है कि इन ड्रोन को कहां से भेजा गया था। यूक्रेन के अधिकारियों ने तत्काल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। आम तौर पर यूक्रेन के अधिकारी न तो ऐसे हमलों की पुष्टि करते हैं और न ही इनकार करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\