Kabul Airport Blast: काबुल धमाके में मारे गए अमेरिकी सैनिकों में मैसाचुसेट्स की महिला भी शामिल
लॉरेंस में पूर्व सैनिक सेवाओं की निदेशक जेमी मेलेंडेज ने कहा कि सर्जेंट जोहानी रोसारियो पिकार्डो के परिवार को शुक्रवार की शाम इसकी जानकारी दी गई और उन्होंने निजता का अनुरोध किया. मेलेंडेज ने कहा, “हम उन्हें कभी भूलेंगे नहीं .
लॉरेंस में पूर्व सैनिक सेवाओं की निदेशक जेमी मेलेंडेज ने कहा कि सर्जेंट जोहानी रोसारियो पिकार्डो के परिवार को शुक्रवार की शाम इसकी जानकारी दी गई और उन्होंने निजता का अनुरोध किया. मेलेंडेज ने कहा, “हम उन्हें कभी भूलेंगे नहीं .” बोस्टन में शनिवार दोपहर रोसारियो की स्मृति में दर्जनों लोगों ने एक जुलूस में भाग लिया, जिसका आयोजन ‘मैसाचुसेट्स फॉलन हीरोज’ द्वारा किया गया था, जो कि इराक और अफगानिस्तान में सेवा देने वाले पूर्व सैनिकों द्वारा स्थापित एक संगठन है.
अमेरिकी सेना के भूतपूर्व कर्मी जेफ लाउ ने कुछ वक्त का मौन रखने के लिए समूह का नेतृत्व किया. गवर्नर चार्ली बेकर ने रोसारियो को "मैसाचुसेट्स की नायक बताया,जो बहुत जल्दी चली गई " . अमेरिकी सांसद एलिजाबेथ वारेन ने रोसारियो को एक नायक कहा,साथ ही कहा कि " उनकी निस्वार्थ सेवा हमारे देश के सर्वश्रेष्ठ गुण का प्रतिनिधित्व करती है." यह भी पढ़ें : Afghanistan: अमेरिका ने पिछले 24 घंटे में काबुल से करीब 2,000 लोगों को बाहर निकाला
अफगानिस्तान में तालिबान के नियंत्रण के बाद लोगों को निकाले जाने के बीच हवाई अड्डे पर हुए आत्मघाती बम विस्फोट में 169 अफगान और 13 अमेरिकी सेवा सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें 11 नौसैनिक, नौसेना का कोरमैन और अमेरिकी सेना का एक जवान शामिल था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2021 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

