विदेश की खबरें | मरयम नवाज, पीएमएल-एन के 300 कार्यकर्ताओं के खिलाफ आतंकवाद के आरोप में मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कानून प्रवर्तन अधिकारियों पर कथित हमले को लेकर पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की उपाध्यक्ष मरयम नवाज और उनकी पार्टी के 300 कार्यकर्ताओं के खिलाफ शुक्रवार को आतंकवाद के आरोपों में मामला दर्ज किया गया।

लाहौर, चार सितंबर कानून प्रवर्तन अधिकारियों पर कथित हमले को लेकर पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की उपाध्यक्ष मरयम नवाज और उनकी पार्टी के 300 कार्यकर्ताओं के खिलाफ शुक्रवार को आतंकवाद के आरोपों में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने भ्रष्टाचार रोधी इकाई राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के लाहौर स्थित कार्यालय के बाहर पुलिस के साथ कथित संघर्ष को लेकर पीएमएल-एन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ तीन सप्ताह पहले दर्ज प्राथमिकी में आतंकवाद रोधी कानून (एटीए) 1997 की धारा सात भी जोड़ी है।

यह भी पढ़े | Taiwan ने चीनी फाइटर प्लेन उड़ाने के सोशल मीडिया के दावे को बताया झूठा.

झड़प तब हुई थी जब मरयम जमीन संबंधी भ्रष्टाचार के एक मामले में एनएबी कार्यालय पहुंची थीं।

पीएमएल-एन ने प्राथमिकी में आतंकवाद के आरोप जोड़े जाने का विरोध किया है और कहा है कि यह सब प्रधानमंत्री इमरान खान के इशारे पर किया गया है।

यह भी पढ़े | नेपाल में 1 दिन में सामने आए कोविड-19 के रिकॉर्ड 1,228 मामले.

पार्टी सांसद अज्मा बुखारी ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में कहा, ‘‘मरयम नवाज को सक्रिय राजनीति में देखकर इमरान खान हतोत्साहित हैं। एनएबी ने पहले तो इमरान के इशारे पर मरयम के खिलाफ जमीन संबंधी झूठी जांच शुरू की और अब पुलिस ने उनके तथा पीएमएल-एन के अन्य लोगों के खिलाफ आतंकवाद संबंधी आरोप लगाए हैं।’’

लाहौर में एनएबी कार्यालय के बाहर 11 अगस्त को पुलिस और पीएमएल-एन कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज