जरुरी जानकारी | मारुति की विटारा ब्रेजा का टोयोटा के संयंत्र में नहीं होगा उत्पादन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने गुरुवार को कहा कि वह कर्नाटक में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के विनिर्माण संयंत्र में अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा का उत्पादन नहीं करेगी, जैसा कि पहले तय किया गया था।

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने गुरुवार को कहा कि वह कर्नाटक में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के विनिर्माण संयंत्र में अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा का उत्पादन नहीं करेगी, जैसा कि पहले तय किया गया था।

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता ने कहा कि वह टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) के संयंत्र में विटारा ब्रेजा की जगह किसी दूसरे मॉडल का विनिर्माण करेगी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरुरी खबर, सरकार ने महंगाई भत्ते को लेकर बताई ये बात.

कंपनी ने हालांकि यह नहीं बताया कि टीकेएम के संयंत्र में अब किस मॉडल का विनिर्माण किया जाएगा। टीकेएम के संयंत्र में फिलहाल कर्मचारी यूनियन और प्रबंधन के बीच मतभेदों के चलते काम बंद है।

एमएसआई ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘बोर्ड ने आज टीकेएम में विनिर्मित होने वाले मॉडल को दूसरे मॉडल से बदलने की मंजूरी दी।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: पेंशनर्स आसानी से उठा सकते है इस डोरस्टेप सर्विस का लाभ, यहां जानिए पूरा प्रॉसेस.

टीकेएम के प्रवक्ता ने संपर्क करने पर बताया, ‘‘सुजुकी और टोयोटा के बीच गहन विचार-विमर्श के बाद, दोनों कंपनियों ने मिलकर यह निर्णय किया है। हम अपनी भविष्य की उत्पाद योजनाओं के बारे में इस समय और टिप्पणी करने से बचना चाहेंगे।’’

पिछले साल मार्च में एमएसआई के बोर्ड ने टीकेएम के बिदादी संयंत्र में विटारा ब्रेजा का विनिर्माण 2022 से शुरू करने की अनुमति दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\