जरुरी जानकारी | मारुति की थोक बिक्री अप्रैल में छह प्रतिशत घटकर 1,50,661 इकाई पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की थोक बिक्री अप्रैल, 2022 में छह प्रतिशत घटकर 1,50,661 इकाई रह गई।

नयी दिल्ली, एक अप्रैल देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की थोक बिक्री अप्रैल, 2022 में छह प्रतिशत घटकर 1,50,661 इकाई रह गई।

अप्रैल, 2021 में कंपनी ने 1,59,691 वाहन बेचे थे।

कंपनी ने रविवार को एक बयान में कहा कि अप्रैल में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री सात प्रतिशत घटकर 1,32,248 इकाई रह गई, जो एक साल पहले समान महीने में 1,42,454 इकाई थी।

समीक्षाधीन महीने में कंपनी की छोटी कारों- आल्टो और एस-प्रेसो की बिक्री 32 प्रतिशत घटकर 25,041 से 17,137 इकाई पर आ गई।

इसी तरह कॉम्पैक्ट खंड में कंपनी की बिक्री 18 प्रतिशत घटकर 59,184 इकाई रह गई। इस खंड में कंपनी स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर जैसे मॉडल बेचती है। अ़प्रैल, 2021 में इस खंड में कंपनी की बिक्री 72,318 इकाई रही थी।

मध्यम आकार की सेडान सियाज की बिक्री अप्रैल, 2021 के 1,567 इकाई के आंकड़े से घटकर 579 इकाई रह गई।

हालांकि, यूटिलिटी वाहनों...मसलन विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस और एर्टिगा की बिक्री 33 प्रतिशत के उछाल से 33,941 इकाई पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान महीने में 25,484 वाहन रही थी।

अप्रैल में कंपनी का निर्यात सात प्रतिशत बढ़कर 18,413 इकाई पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान महीने में 17,237 इकाई रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार