एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | मारुति सुजुकी का वाहन निर्यात जून तिमाही में 96 हजार इकाई के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 96,000 से ज़्यादा गाड़ियों का निर्यात किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसका मॉडल फ्रॉन्क्स भारत से सबसे तेजी से एक लाख इकाई के निर्यात को पार करने वाला स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) बन गया है।

जरुरी जानकारी | मारुति सुजुकी का वाहन निर्यात जून तिमाही में 96 हजार इकाई के पार

नयी दिल्ली, 24 जुलाई वाहन विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 96,000 से ज़्यादा गाड़ियों का निर्यात किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसका मॉडल फ्रॉन्क्स भारत से सबसे तेजी से एक लाख इकाई के निर्यात को पार करने वाला स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) बन गया है।

अप्रैल-जून तिमाही में भारत से यात्री वाहन निर्यात में मारुति सुजुकी की हिस्सेदारी 47 प्रतिशत रही। कंपनी वर्तमान में लगभग 100 देशों को 17 मॉडल का निर्यात करती है।

पिछले वित्त वर्ष (2024-25) में कंपनी का निर्यात 3.3 लाख इकाइयों को पार कर गया, जो किसी भी वित्त वर्ष में अबतक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है।

कंपनी के निर्यात के लिए शीर्ष देशों में दक्षिण अफ्रीका, जापान और सऊदी अरब शामिल हैं।

फ्रॉन्क्स का विनिर्माण विशेष रूप से मारुति सुजुकी के गुजरात संयंत्र में किया जाता है। इस मॉडल को एक लाख निर्यात का आंकड़ा पार करने में 25 महीने लगे हैं।

भारत में अप्रैल, 2023 में पेश होने के बाद, फ्रॉन्क्स का निर्यात उसी वर्ष लातिनी अमेरिका, पश्चिम एशिया और अफ्रीका जैसे बाजारों में शुरू हो गया था।

मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाशी ताकेउची ने बयान में कहा, “अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर हमारे ध्यान ने मारुति सुजुकी को यात्री वाहन निर्यात में निरंतर अग्रणी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2025 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).