जरुरी जानकारी | मारुति ने एस-कॉस पेट्रोल की पेशकश की, कीमत 8.39 लाख रुपये से शुरू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने बुधवार को कहा कि उसने एस-क्रॉस मॉडल के पेट्रोल इंजन संस्करण की पेशकश की है।
नयी दिल्ली, पांच अगस्त देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने बुधवार को कहा कि उसने एस-क्रॉस मॉडल के पेट्रोल इंजन संस्करण की पेशकश की है।
इसकी दिल्ली में शोरूम कीमत 8.39 लाख रुपये से 12.39 लाख रुपये के बीच है।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: महंगाई भत्ता को लेकर मिल सकती है ये खुशखबरी, जल्द बड़े फैसले की उम्मीद.
एस-क्रॉस अभी तक केवल डीजल इंजन में उपलब्ध था, अब 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध होगा। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा।
एस-क्रॉस पेट्रोल के मैनुअल संस्करण की शोरूम कीमत 8.39 लाख रुपये से 11.15 लाख रुपये के बीच है, जबकि 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रिम्स की कीमत 10.83 लाख रुपये से 12.39 लाख रुपये के बीच है।
एमएसआई के एमडी और सीईओ केनिची अयुकावा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उन्नत स्मार्ट हाइब्रिट तकनीक के साथ 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन वाले नए एस-क्रॉस को पेश करने की मुझे खुशी है।’’
उन्होंने कहा कि कंपनी के शोध में पता चला है कि उपभोक्ता ऑटोमैटिक संस्करण को तरजीह दे रहे हैं, इसलिए नए एस-क्रॉस को भी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)