देश की खबरें | मुजफ्फरनगर में विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला, दहेज हत्या का मामला दर्ज

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने मृतका के परिजनों के हवाले से बताया कि आज आरज़ू की उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजुकुमार साव ने यहां पत्रकारों को बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंखे से शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए ले गयी।

सीओ ने कहा कि पुलिस ने आरजू के मायके वालों की शिकायत पर उसके पति सलमान और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आरजू के मायके वालों ने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया है कि दहेज को लेकर ससुराल वालों ने आरजू को प्रताड़ित किया और उसकी हत्या कर आत्महत्या दर्शाने के लिए उसके शव को उसके कमरे में पंखे पर लटका दिया।

उन्होंने कहा कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आरजू की शादी 14 मई, 2023 को सलमान के साथ हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)