‘‘मैं जोरु का गुलाम बनकर रहूंगा’’ लिखकर देने पर टूटने से बची युवक की शादी
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित एक कुटुम्ब न्यायालय में सगाई के बाद मंगेतर के मजाक से नाराज युवती के शादी से इनकार करने के एक मामले में सोमवार को उस वक्त दिलचस्प मोड़ आया जब युवक के 108 बार “मैं जोरू का गुलाम बनकर रहूंगा” लिख कर देने के बाद युवती शादी के लिये राजी हुई.
भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित एक कुटुम्ब न्यायालय में सगाई के बाद मंगेतर के मजाक से नाराज युवती के शादी से इनकार करने के एक मामले में सोमवार को उस वक्त दिलचस्प मोड़ आया जब युवक के 108 बार “मैं जोरू का गुलाम बनकर रहूंगा” लिख कर देने के बाद युवती शादी के लिये राजी हुई.
कुटुम्ब न्यायालय की काउंसलर सरिता राजानी ने सोमवार को ‘पीटीआई-’ को बताया कि मुम्बई में नौकरी करने वाले भोपाल के एक युवक और युवती की यहां सगाई हुई. सगाई के बाद मंगेतर ने अपने होने वाले पति को मजाक में एक वीडियो भेजा.
वीडियो में लॉकडाउन में पति बर्तन साफ कर रहा है और पत्नी की इशारों पर नाच रहा है. वीडियो के साथ ही मंगेतर ने लिखा कि शादी के बाद तुम पर भी यही लागू होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2020 09:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

