एजेंसी न्यूज

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में होशियारपुर, कपूरथला में बाजार बंद रहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को पंजाब के होशियारपुर और कपूरथला में बाजार एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में होशियारपुर, कपूरथला में बाजार बंद रहे
(Photo Credits ANI)

होशियारपुर/कपूरथला, 24 अप्रैल : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को पंजाब के होशियारपुर और कपूरथला में बाजार एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे. आतंकवादियों के हमले में मंगलवार को 26 लोग मारे गए थे. अधिकारियों ने बताया कि कुछ हिंदू संगठनों के आह्वान पर होशियारपुर जिले में दुकानदारों और व्यापारियों ने पूर्ण बंद रखा. राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राज्य सचिव मोहन लाल ‘लकी’ ठाकुर के नेतृत्व में विभिन्न हिंदू संगठनों के सदस्यों ने होशियारपुर में एक मार्च निकाला, जो शहर के विभिन्न बाजारों से होकर गुजरा.

प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और सीमा पार हिंसा के खिलाफ नारे लगाए तथा दुकानदारों से एकजुटता दिखाने के लिए अपनी दुकानें बंद करने की अपील की. उन्होंने केंद्र सरकार से पहलगाम में हुई आतंकवादी हमले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की. अधिकारियों के मुताबिक, बाद में कुछ सिख संगठनों के सदस्य भी विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए. यह भी पढ़ें : पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर केंद्र सरकार को और भी ‘कठोर’ फैसले लेने चाहिए थे : अखिलेश

उन्होंने बताया कि विरोध-प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और इस दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली. अधिकारियों के अनुसार, कपूरथला जिले में दुकानदारों और व्यापारियों ने पहलगाम हमले के साजिशकर्ताओं और उन्हें अंजाम देने वाले आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया तथा अपनी दुकानें एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2025 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).