एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 787 अंक उछलकर 60,746 पर पंहुचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुझान और विदेशी संस्थागत निवेशकों की तरफ से निवेश आने से सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में भी तेजी का सिलसिला जारी रहा।

जरुरी जानकारी | बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 787 अंक उछलकर 60,746 पर पंहुचा

मुंबई, 31 अक्टूबर वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुझान और विदेशी संस्थागत निवेशकों की तरफ से निवेश आने से सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में भी तेजी का सिलसिला जारी रहा।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 786.74 अंक यानी 1.31 प्रतिशत की जोरदार बढ़त के साथ 60,746.59 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 826.85 अंक तक उछल गया था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का मानक सूचकांक निफ्टी भी 225.40 अंक यानी 1.27 प्रतिशत की बढ़त लेकर 18,012.20 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

दूसरी तरफ डॉ रेड्डीज, एनटीपीसी और इंडसइंड बैंक के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में रहा जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट शुक्रवार को खासी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95.47 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 1,568.75 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2022 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).