जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह 3.84 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 3,84,004.73 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। छुट्टियों के कारण कम कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह में शेयर बाजार में तेजी के बीच एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल को सबसे ज्यादा लाभ हुआ।
नयी दिल्ली, 20 अप्रैल सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 3,84,004.73 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। छुट्टियों के कारण कम कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह में शेयर बाजार में तेजी के बीच एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल को सबसे ज्यादा लाभ हुआ।
बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 3,395.94 अंक या 4.51 प्रतिशत चढ़ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1,023.1 अंक या 4.48 प्रतिशत के लाभ में रहा।
रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष-शोध अजित मिश्रा ने कहा कि छुट्टियों के कारण कम कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह में बाजारों में मजबूत सुधार देखा गया और यह 4.5 प्रतिशत से अधिक चढ़ गया।
उन्होंने ने कहा कि मुख्य रूप से शुल्क को टाले जाने और चुनिंदा उत्पादों पर हाल ही में दी गई छूट से बाजार में उछाल आया।
समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 76,483.95 करोड़ रुपये बढ़कर 14,58,934.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सबसे ज्यादा लाभ एचडीएफसी बैंक को ही हुआ।
भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 75,210.77 करोड़ रुपये बढ़कर 10,77,241.74 करोड़ रुपये हो गई।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 74,766.36 करोड़ रुपये बढ़कर 17,24,768.59 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 67,597 करोड़ रुपये बढ़कर 10,01,948.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन 38,420.49 करोड़ रुपये बढ़कर 7,11,381.46 करोड़ रुपये रहा।
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की बाजार हैसियत 24,114.55 करोड़ रुपये बढ़कर 11,93,588.98 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 14,712.85 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,68,061.13 करोड़ रुपये रहा।
आईटीसी की बाजार हैसियत 6,820.2 करोड़ रुपये बढ़कर 5,34,665.77 करोड़ रुपये रही। इन्फोसिस का मूल्यांकन 3,987.14 करोड़ रुपये बढ़कर 5,89,846.48 करोड़ रुपये हो गया।
हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 1,891.42 करोड़ रुपये बढ़कर 5,57,945.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2025 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

