एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.97 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,653.37 अंक या 1.99 प्रतिशत के लाभ में रहा। शुक्रवार को सेंसेक्स 1,359.51 अंक या 1.63 प्रतिशत बढ़कर 84,544.31 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। दिन में कारोबार के दौरान यह 1,509.66 अंक या 1.81 प्रतिशत उछलकर 84,694.46 के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.97 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,653.37 अंक या 1.99 प्रतिशत के लाभ में रहा। शुक्रवार को सेंसेक्स 1,359.51 अंक या 1.63 प्रतिशत बढ़कर 84,544.31 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। दिन में कारोबार के दौरान यह 1,509.66 अंक या 1.81 प्रतिशत उछलकर 84,694.46 के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था।

बीते सप्ताह आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 63,359.79 करोड़ रुपये बढ़कर 9,44,226.88 करोड़ रुपये हो गया। सबसे अधिक लाभ आईसीआईसीआई बैंक को ही हुआ। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 58,569.52 करोड़ रुपये बढ़कर 13,28,605.29 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 44,319.91 करोड़ रुपये बढ़कर 9,74,810.11 करोड़ रुपये हो गई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 19,384.07 करोड़ रुपये बढ़कर 20,11,544.68 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 10,725.88 करोड़ रुपये बढ़कर 7,00,084.21 करोड़ रुपये पर और आईटीसी का 1,375.6 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 6,43,907.42 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इस रुख के उलट टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की बाजार हैसियत 85,730.59 करोड़ रुपये घटकर 15,50,459.04 करोड़ रुपये रह गई। इन्फोसिस का मूल्यांकन 15,861.16 करोड़ रुपये घटकर 7,91,438.39 करोड़ रुपये पर आ गया।

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण 14,832.12 करोड़ रुपये घटकर 6,39,172.64 करोड़ रुपये पर और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन 7,719.79 करोड़ रुपये घटकर 6,97,815.41 करोड़ रुपये पर आ गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी और एलआईसी का स्थान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2024 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).