Share Market: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 70,487 करोड़ रुपये घटा
सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 70,486.95 करोड़ रुपये की गिरावट आई. सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को हुआ.
नयी दिल्ली, 21 मई: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 70,486.95 करोड़ रुपये की गिरावट आई. सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को हुआ. समीक्षाधीन सप्ताह में जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई, वहीं आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस और भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन चढ़ गया. यह भी पढ़ें: Share Market: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 317 अंक चढ़कर पांच महीने के उच्चस्तर पर
बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 298.22 अंक या 0.48 प्रतिशत नीचे आया.
समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 27,941.49 करोड़ रुपये घटकर 16,52,702.63 करोड़ रुपये रह गया। टीसीएस के बाजार मूल्यांकन में 19,027.06 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 11,78,854.88 करोड़ रुपये रह गया.
एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 10,527.02 करोड़ रुपये घटकर 9,20,568.10 करोड़ रुपये रह गई. एचडीएफसी की हैसियत 9,585.82 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,99,848.62 करोड़ रुपये पर आ गई. एसबीआई का बाजार मूल्यांकन 2,722.01 करोड़ रुपये टूटकर 5,13,209.81 करोड़ रुपये रह गया. आईटीसी का मूल्यांकन 683.55 करोड़ रुपये घटकर 5,21,852.46 करोड़ रुपये पर आ गया.
इस रुख के उलट इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 9,733.98 करोड़ रुपये बढ़कर 5,26,491.90 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 7,722.54 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,49,050.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 7,716.4 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,67,196.10 करोड़ रुपये रहा.
हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 4,229.27 करोड़ रुपये बढ़कर 6,20,621.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, आईटीसी, एसबीआई, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2023 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

