जरुरी जानकारी | शीर्ष दस में से नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.12 लाख रुपये बढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 2.12 लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गया। इस दौरान सबसे अधिक वृद्धि एचडीएफसी बैंक और टीसीएस के बाजार पूंजीकरण में हुई।
नयी दिल्ली, 13 नवंबर शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 2.12 लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गया। इस दौरान सबसे अधिक वृद्धि एचडीएफसी बैंक और टीसीएस के बाजार पूंजीकरण में हुई।
पिछले सप्ताह तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 844.68 अंक यानी 1.38 प्रतिशत चढ़ गया। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष दस कंपनियों में केवल हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) का ही पूंजीकरण इस हफ्ते में घटा है।
वहीं, बाकी नौ कंपनियों ने पिछले सप्ताह अपने बाजार मूल्यांकन में कुल 2,12,478.82 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की।
इस दौरान एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण सर्वाधिक 63,462.58 करोड़ रुपये बढ़कर 8,97,980.25 करोड़ रुपये हो गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का मूल्यांकन भी 36,517.34 करोड़ रुपये बढ़कर 12,13,378.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 29,422.52 करोड़ रुपये बढ़कर 4,81,818.83 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज का 26,317.30 करोड़ रुपये बढ़कर 17,80,206.22 करोड़ रुपये हो गया।
सूचना प्रौद्योगीको कंपनी इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण भी 23,626.96 करोड़ रुपये बढ़कर 6,60,650.10 करोड़ रुपये और अडाणी एंटरप्राइजेज 20,103.92 करोड़ रुपये बढ़कर 4,56,992.25 करोड़ रुपये हो गया।
भारतीय स्टेट बैंक का मूल्यांकन 6,559.59 करोड़ रुपये बढ़कर 5,36,458.41 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का मूल्यांकन 5,591.05 करोड़ रुपये बढ़कर 4,59,773.28 करोड़ रुपये हो गया।
आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 877.56 करोड़ रुपये बढ़कर 6,32,192.05 करोड़ रुपये हो गया।
हालांकि, हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन इस हफ्ते में 3,912.07 करोड़ रुपये घटकर 5,88,220.17 करोड़ रुपये रह गया।
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की शीर्ष कंपनियों में पहले स्थान पर बरकरार है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी, भारती एयरटेल और अडाणी एंटरप्राइजेज का स्थान है।
जतिन
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2022 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

