Sensex Update Today: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 65,464 करोड़ रुपये बढ़ा
सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 65,464.41 करोड़ रुपये का उछाल आया. भारती एयरटेल और भारतीय स्टेट बैंक सबसे अधिक लाभ में रहें. बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 710 अंक या 1.21 प्रतिशत चढ़ गया.
नयी दिल्ली, 19 सितंबर : सेंसेक्स (Sensex) की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 65,464.41 करोड़ रुपये का उछाल आया. भारती एयरटेल और भारतीय स्टेट बैंक सबसे अधिक लाभ में रहें. बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 710 अंक या 1.21 प्रतिशत चढ़ गया. बृहस्पतिवार को पहली बार सेंसेक्स 59,000 अंक के स्तर पर पहुंचा. सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस के बाजार मूल्यांकन में सामूहिक रूप से 43,746.79 करोड़ रुपये की गिरावट आई. वहीं इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण बढ़ गया. समीक्षाधीन सप्ताह में भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 22,984.14 करोड़ रुपये बढ़कर 3,99,901.97 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 19,500.28 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 4,05,221.99 करोड़ रुपये रहा.
टीसीएस की बाजार हैसियत 14,315.33 करोड़ रुपये के उछाल से 14,16,903.13 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी बैंक की 8,664.66 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 8,76,597.86 करोड़ रुपये रही. इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 22,219.75 करोड़ रुपये घटकर 15,15,380.48 करोड़ रुपये रह गया. हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 20,605.92 करोड़ रुपये के नुकसान से 6,39,335.53 करोड़ रुपये रही. एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 576.19 करोड़ रुपये घटकर 5,10,550.29 करोड़ रुपये पर और इन्फोसिस का 212.1 करोड़ रुपये के नुकसान से 7,17,427.09 करोड़ रुपये रह गया. यह भी पढ़ें : Punjab New CM: सुखजिंदर सिंह रंधावा संभाल सकते है पंजाब की कमान, हाईकमान कुछ देर में लगा सकती है मुहर
बाजार फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 90.54 करोड़ रुपये घटकर 4,48,292.54 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक का 42.29 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,99,176.68 करोड़ रुपये रह गया. शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक और भारती एयरटेल का स्थान रहा.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2021 03:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

