एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में चार के बाजार पूंजीकरण में 1.25 लाख करोड़ रुपये की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पिछले सप्ताह देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में चार के संयुक्त बाजार पूंजीकरण में 1,25,397.45 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा झटका लगा।

जरुरी जानकारी | 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में चार के बाजार पूंजीकरण में 1.25 लाख करोड़ रुपये की गिरावट

नयी दिल्ली, 26 जनवरी पिछले सप्ताह देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में चार के संयुक्त बाजार पूंजीकरण में 1,25,397.45 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा झटका लगा।

पिछले सप्ताह, बीएसई सेंसेक्स में 428.87 अंक या 0.55 प्रतिशत की गिरावट आई, और निफ्टी 111 अंक या 0.47 प्रतिशत टूटा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 74,969.35 करोड़ रुपये घटकर 16,85,998.34 करोड़ रुपये रह गया। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसीआई) का मूल्यांकन 21,251.99 करोड़ रुपये घटकर 5,19,472.06 करोड़ रुपये रह गया।

भारतीय स्टेट बैंक का मूल्यांकन 17,626.13 करोड़ रुपये घटकर 6,64,304.09 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 11,549.98 करोड़ रुपये घटकर 8,53,945.19 करोड़ रुपये रह गया।

दूसरी ओर, इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 24,934.38 करोड़ रुपये बढ़कर 7,78,612.76 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक ने 9,828.08 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे उसका मूल्यांकन बढ़कर 12,61,627.89 करोड़ रुपये हो गया।

भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 9,398.89 करोड़ रुपये बढ़कर 9,36,413.86 करोड़ रुपये और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मूल्यांकन 9,262.3 करोड़ रुपये बढ़कर 15,01,976.67 करोड़ रुपये हो गया।

इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का बाजार पूंजीकरण भी बढ़ा।

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और एलआईसी का स्थान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2025 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).