Sensex Update: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.42 लाख करोड़ रुपये घटा
सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,42,880.11 करोड़ रुपये की गिरावट आई. सबसे अधिक नुकसान हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को हुआ.
नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर : सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,42,880.11 करोड़ रुपये की गिरावट आई. सबसे अधिक नुकसान हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को हुआ. बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 484.33 अंक या 0.79 प्रतिशत नीचे आया. शुक्रवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई. समीक्षाधीन सप्ताह में हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 45,523.33 करोड़ रुपये घटकर 5,76,836.40 करोड़ रुपये रह गया. रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 45,126.6 करोड़ रुपये के नुकसान से 16,66,427.95 करोड़ रुपये पर और टीसीएस का 41,151.94 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 12,94,686.48 करोड़ रुपये पर आ गया.
सप्ताह के दौरान बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 8,890.95 करोड़ रुपये घटकर 4,65,576.46 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक की 2,187.29 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 9,31,371.72 करोड़ रुपये रह गई. इस रुख के उलट कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 30,747.78 करोड़ रुपये बढ़कर 4,30,558.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 22,248.14 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,26,497.27 करोड़ रुपये रहा. इसी तरह एचडीएफसी की बाजार हैसियत 17,015.22 करोड़ रुपये बढ़कर 5,24,877.06 करोड़ रुपये पर और भारतीय स्टेट बैंक की 11,111.14 करोड़ रुपये के लाभ के साथ 4,48,863.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. यह भी पढ़ें : Sensex Update Today: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 18,350 के पार
इन्फोसिस ने सप्ताह के दौरान 1,717.96 करोड़ रुपये जोड़े और उसका बाजार पूंजीकरण 7,29,410.37 करोड़ रुपये रहा.
शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2021 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

