एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.11 लाख करोड़ रुपये घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,11,799.05 करोड़ रुपये की गिरावट आई। आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे अधिक नुकसान हुआ।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.11 लाख करोड़ रुपये घटा

नयी दिल्ली, छह सितंबर सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,11,799.05 करोड़ रुपये की गिरावट आई। आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे अधिक नुकसान हुआ।

सप्ताह के दौरान सिर्फ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और एचडीएफसी बैंक के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी दर्ज हुई।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: डॉक्टर कफील खान कांग्रेस के करीब, पार्टी में हो सकते हैं शामिल.

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,110.13 अंक या 2.81 प्रतिशत नीचे आया।

सप्ताह के दौरान आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 25,476.75 करोड़ रुपये घटकर 2,57,073.30 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण भी 24,216.53 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 13,16,947.89 करोड़ रुपये पर आ गया।

यह भी पढ़े | बैंगलुरू: नौ महीनों से 50 करोड़ के घोटाला मामले में पूर्व बैंक कर्मचारी गिरफ्तार..

एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 20,150.82 करोड़ रुपये घटकर 3,17,321.63 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक का 17,642.8 करोड़ रुपये घटकर 2,72,815.29 करोड़ रुपये रह गया।

आईटीसी की बाजार हैसियत 10,951.21 करोड़ रुपये घटकर 2,29,667.79 करोड़ रुपये और इन्फोसिस की 6,643.75 करोड़ रुपये घटकर 3,91,544.91 करोड़ रुपये रह गई।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 6,471.69 करोड़ रुपये घटकर 4,99,186.72 करोड़ रुपये रह गया। भारती एयरटेल का मूल्यांकन 245.5 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 2,85,380.21 करोड़ रुपये पर आ गया।

इस रुख के उलट टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 19,756.31 करोड़ रुपये बढ़कर 8,59,202.29 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,641.5 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,16,240.17 करोड़ रुपये रहा।

शीर्ष दस कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी का स्थान रहा।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2020 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).