जरुरी जानकारी | शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.38 लाख करोड़ रुपये घटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,38,976.88 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक को हुआ।
नयी दिल्ली, 21 मार्च सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,38,976.88 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक को हुआ।
बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 933.84 अंक या 1.83 प्रतिशत टूट गया।
शीर्ष 10 कंपनियों में सिर्फ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई।
समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 35,976.08 करोड़ रुपये घटकर 13,19,808.41 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 30,061.52 करोड़ रुपये घटकर 8,25,024.73 करोड़ रुपये पर और कोटक महिंद्रा बैंक का 20,787.22 करोड़ रुपये के नुकसान से 3,62,953.84 करोड़ रुपये पर आ गया।
आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 18,172.67 करोड़ रुपये घटकर 4,05,561.24 करोड़ रुपये रह गई। इन्फोसिस का मूल्यांकन 12,460.17 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 5,73,104.03 करोड़ रुपये पर आ गया।
इसी तरह भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 9,013.86 करोड़ रुपये के नुकसान से 3,31,192.33 करोड़ रुपये तथा एचडीएफसी का 6,313.77 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,56,678.43 करोड़ रुपये रह गया।
बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 6,191.59 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 3,28,524.59 करोड़ रुपये पर आ गया।
इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 25,294.91 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,43,560.03 करोड़ रुपये पर और टीसीएस का 2,348.9 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 11,33,111.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।
अजय
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2021 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

