जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.94 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1.94 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।
नयी दिल्ली, सात मार्च सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1.94 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।
वहीं दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई।
सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 60,034.51 करोड़ रुपये बढ़कर 13,81,078.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार मूल्यांकन 41,040.98 करोड़ रुपये बढ़कर 11,12,304.75 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक का 28,011.19 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 3,81,092.82 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 16,388.16 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 5,17,325.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 27,114.19 करोड़ रुपये बढ़कर 5,60,601.26 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक का 8,424.22 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 4,21,503.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
इसी तरह एचडीएफसी की बाजार हैसियत 1,038 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,58,556.73 करोड़ रुपये तथा बजाज फाइनेंस की 12,419.32 करोड़ रुपये बढ़कर 3,28,072.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
इस रुख के उलट एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,590.08 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 8,42,962.45 करोड़ रुपये पर आ गया। एसबीआई की बाजार हैसियत 5,711.75 करोड़ रुपये घटकर 3,42,526.59 करोड़ रुपये रह गई।
शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई तथा बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।
बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,305.33 अंक या 2.65 प्रतिशत के लाभ में रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2021 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

