एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | 10 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों में आठ का बाजार पूंजीकरण 1.23 लाख करोड़ रुपये घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार में गिरावट के चलते देश की 10 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों में आठ का बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह 1.23 लाख करोड़ रुपये घटा गया।

जरुरी जानकारी | 10 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों में आठ का बाजार पूंजीकरण 1.23 लाख करोड़ रुपये घटा

नयी दिल्ली, 21 फरवरी शेयर बाजार में गिरावट के चलते देश की 10 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों में आठ का बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह 1.23 लाख करोड़ रुपये घटा गया।

पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में 654.54 अंक या 1.26 प्रतिशत की गिरावट आई।

शीर्ष 10 कंपनियों में सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बढ़त दर्ज की।

सबसे अधिक गिरावट टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में हुई और इसका बाजार मूल्यांकन 44,672.14 करोड़ रुपये घटकर 11,52,770.11 करोड़ रुपये रह गया।

इसी तरह एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 23,964.99 करोड़ रुपये घटकर 8,47,754.65 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में 16,146.38 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर में 14,273.56 करोड़ रुपये की कमी आई।

एचडीएफसी का मूल्यांकन 9,408.05 करोड़ रुपये घटकर 4,92,908.61 करोड़ रुपये रह गया, जबकि इंफोसिस के मूल्यांकन में 7,735.21 करोड़ रुपये की कमी हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2021 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).