ENG vs IND 4th Test 2021: चौथे टेस्ट मुकाबले से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, यह दिग्गज बल्लेबाज व्यक्तिगत कारणों से हुआ बाहर
तेज गेंदबाज मार्क वुड और आल राउंडर क्रिस वोक्स को पूर्ण फिटनेस हासिल करने के बाद रविवार को इंग्लैंड की भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिये चुनी टीम में शामिल किया गया जबकि जोस बटलर अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिये पत्नी के साथ होने के कारण इसमें नहीं खेल पायेंगे.
लंदन, 29 अगस्त: तेज गेंदबाज मार्क वुड और आल राउंडर क्रिस वोक्स को पूर्ण फिटनेस हासिल करने के बाद रविवार को इंग्लैंड की भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिये चुनी टीम में शामिल किया गया जबकि जोस बटलर अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिये पत्नी के साथ होने के कारण इसमें नहीं खेल पायेंगे. वुड्स के दायें कंधे में लार्ड्स में दूसरे टेस्ट के दौरान क्षेत्ररक्षण करते हुए चोट लग गयी थी जबकि वोक्स भी ऐड़ी की चोट से उबर गये हैं जिसके कारण वह जुलाई में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे थे. वोक्स शुक्रवार को एक घरेलू टी20 टीम में खेले थे. बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर जैसे अहम खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में वोक्स को शामिल करना टीम के लिये अच्छा होगा.
बटलर की अनुपस्थिति में जॉनी बेयरस्टो विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे. सैम बिलिंग्स को रिजर्व विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है. तेज गेंदबाज साकिब महमूद को टीम से बाहर किया गया है. चौथा टेस्ट दो सितंबर से ओवल में शुरू होगा। श्रृंखला अभी 1-1 से बराबर है.
यह भी पढ़ें- ENG vs IND 4th Test 2021: चौथे टेस्ट मुकाबले के लिए इंग्लैंड की टीम में इन दो दिग्गज खिलाड़ियों की हुई वापसी
इंग्लैंड की टीम: जो रूट (कप्तान), मोईन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), रोरी बर्न्स, सैम करन, हसीब हमीद, डैन लारेंस, डेविड मलान, क्रेग ओवरटन, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, क्रिस वोक्स और मार्क वुड.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2021 09:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

