देश की खबरें | मराठा आरक्षण मुद्दे पर जरूरत पड़ी तो इस्तीफा दे दूंगा: उदयनराजे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी से राज्य सभा सदस्य उदयन राजे भोसले ने शुक्रवार को कहा कि मराठा आरक्षण के मुद्दे पर वह इस्तीफा तक देने को तैयार हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सतारा (महाराष्ट्र), 18 सितंबर भारतीय जनता पार्टी से राज्य सभा सदस्य उदयन राजे भोसले ने शुक्रवार को कहा कि मराठा आरक्षण के मुद्दे पर वह इस्तीफा तक देने को तैयार हैं।

गत सप्ताह, उच्चतम न्यायालय ने मराठा समुदाय को नौकरी और शिक्षा में आरक्षण देने वाले महाराष्ट्र सरकार के कानून पर रोक लगा दी थी और इस कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं को संविधान पीठ को भेज दिया था।

यह भी पढ़े | कोरोना के ओडिशा में पिछले 24 घंटों में 3,192 नए मरीज पाए गए, 59 की मौत: 18 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सतारा में भोसले ने संवाददाताओं से कहा, “मैंने इस मुद्दे (मराठा आरक्षण) पर कोई राजनीति नहीं की। अगर मुझे इस मुद्दे पर इस्तीफा देना पड़ेगा तो मैं दे दूंगा।”

उन्होंने कहा कि यदि किसी अन्य समुदाय के साथ अन्याय होगा तब भी वह इस्तीफा दे देंगे।

यह भी पढ़े | Rosh Hashanah 2020: पीएम मोदी ने रोश हशानाह के मौके पर इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू और वहां के लोगों को दी शुभकामनाएं.

छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज भोसले ने कहा, “जब कुछ होना नहीं है तो सत्ता में रहने का क्या अर्थ है?” उन्होंने कहा, “मैं यह किसी भी समुदाय के लिए करूंगा, चाहे वह मराठा आरक्षण हो या धांगर आरक्षण।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\