माराडोना ने ‘हैंड ऑफ गॉड’ से महामारी समाप्त करने को कहा
माराडोना ने इंग्लैंड के खिलाफ किये गये विवादास्पद गोल का संदर्भ जोड़ते हुए कहा, ‘‘आज हमारे साथ यह हुआ है और कई लोग कह रहे हैं कि यह ईश्वर का नया हाथ (हैंड ऑफ गॉड) है। लेकिन आज मैं इस हाथ से यह महामारी समाप्त करने के लिये कह रहा हूं ताकि लोग फिर से स्वस्थ और खुशियों से भरी जिंदगी जी सकें। ’’
विश्व कप विजेता माराडोना ने 1986 के विश्व कप की उस घटना का जिक्र किया जब उन्होंने हाथ की मदद से गोल किया था। बाद में उन्होंने इसे ‘हैंड ऑफ गॉड’ यानि ईश्वर का हाथ करार दिया था।
माराडोना ने इंग्लैंड के खिलाफ किये गये विवादास्पद गोल का संदर्भ जोड़ते हुए कहा, ‘‘आज हमारे साथ यह हुआ है और कई लोग कह रहे हैं कि यह ईश्वर का नया हाथ (हैंड ऑफ गॉड) है। लेकिन आज मैं इस हाथ से यह महामारी समाप्त करने के लिये कह रहा हूं ताकि लोग फिर से स्वस्थ और खुशियों से भरी जिंदगी जी सकें। ’’
माराडोना 1986 में मैक्सिको में खेले गये विश्व कप में अर्जेंटीना के कप्तान थे। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना की इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से जीत के बाद कहा था, ‘‘यह ईश्वर का हाथ यानि ‘हैंड ऑफ गॉड’ था।’’ उनका यह कथन खेल जगत की सबसे चर्चित टिप्पणियों में शामिल है।
अर्जेंटीना में फुटबाल का वर्तमान सत्र समाप्त कर दिया गया है इससे माराडोना की टीम जिमनेसिया दूसरी डिवीजन में खिसकने से बच गयी।
अर्जेंटीना में कोरोना वायरस के कारण 20 मार्च से लॉकडाउन है। वहां अभी 4114 लोग इस बीमारी से संक्रमित हैं जबकि 207 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
एएफपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).