एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री डब्ल्यूईएफ बैठक में शामिल होंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, सी आर पाटिल, चिराग पासवान, के राम मोहन नायडू और जयंत चौधरी अगले महीने विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) वार्षिक बैठक 2025 में शामिल होने के लिए स्विट्जरलैंड के दावोस जाएंगे।

जरुरी जानकारी | कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री डब्ल्यूईएफ बैठक में शामिल होंगे

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, सी आर पाटिल, चिराग पासवान, के राम मोहन नायडू और जयंत चौधरी अगले महीने विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) वार्षिक बैठक 2025 में शामिल होने के लिए स्विट्जरलैंड के दावोस जाएंगे।

डब्ल्यूईएफ बैठक में तीन मुख्यमंत्री - देवेंद्र फड़नवीस, चंद्रबाबू नायडू और रेवंत रेड्डी भी शामिल होंगे। बैठक में दुनिया भर के सैकड़ों वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और व्यापारिक नेता शामिल होंगे।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू के साथ उनके बेटे और उनके राज्य के वरिष्ठ मंत्री नारा लोकेश भी शामिल होंगे। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार, तमिलनाडु के मंत्री टीआरबी राजा और उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश खन्ना भी 20 जनवरी, 2025 से शुरू होने वाले दुनिया के अमीर और शक्तिशाली लोगों के पांच दिवसीय वार्षिक समागम में मौजूद रहेंगे।

दुनिया भर के 50 से अधिक राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों के अलावा, संयुक्त राष्ट्र, आईएमएफ, विश्व बैंक, इंटरपोल, नाटो, यूरोपीय सेंट्रल बैंक और डब्ल्यूटीओ जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों के शीर्ष अधिकारियों के भी डब्ल्यूईएफ वार्षिक बैठक 2025 में शामिल होंगे।

बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार और अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस सहित पाकिस्तान और बांग्लादेश के वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री वैष्णव पिछली बैठक में स्मृति ईरानी और हरदीप सिंह पुरी के साथ शामिल हुए थे।

इस बार वैष्णव के साथ जल शक्ति मंत्री पाटिल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पासवान, नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू और कौशल विकास एवं शिक्षा राज्य मंत्री चौधरी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पहले इस बैठक में शामिल हो चुके हैं, लेकिन इस बार उनकी भागीदारी के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

यह वार्षिक बैठक अमेरिका में सत्ता परिवर्तन, यूक्रेन युद्ध तथा पश्चिम एशिया संकट सहित विभिन्न भू-राजनीतिक और व्यापक आर्थिक मुद्दों की पृष्ठभूमि में होगी।

इस बार के शिखर सम्मेलन में रिलायंस, टाटा, अदाणी, बिड़ला, भारती, महिंद्रा, गोदरेज, जिंदल, बजाज और वेदांता समूहों के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे।

मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी के अलावा, उनके समूहों के अगली पीढ़ी के नेता भी बैठक में मौजूद रह सकते हैं। इंफोसिस के सलिल पारेख, विप्रो के रिशाद प्रेमजी, रीन्यू के सुमंत सिन्हा, पेटीएम के विजय शेखर शर्मा और सीरम इंस्टीट्यूट के अदार पूनावाला के भी दावोस बैठक में शामिल होने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2024 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).