विदेश की खबरें | रूस के कारागारों में यातना झेल रहे अनेक यूक्रेनी नागरिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अप्रैल में पूर्वी यूक्रेन में सेना की वर्दी में पहुंचे लोग 45 वर्षीय वीटा हैनिक को उसके घर से दूर ले गए जो वापस नहीं लौटी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अप्रैल में पूर्वी यूक्रेन में सेना की वर्दी में पहुंचे लोग 45 वर्षीय वीटा हैनिक को उसके घर से दूर ले गए जो वापस नहीं लौटी।

उसके परिवार को बाद में पता चला कि ‘ब्रेन सिस्ट’ के कारण लंबे समय से दौरे पड़ने की समस्या का सामना कर रही हैनिक दोनेत्स्क क्षेत्र के रूसी कब्जे वाले हिस्से में हिरासत में है।

कपत्स्याना ने एसोसिएटेड प्रेस से कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि उसकी मां को हिरासत में क्यों लिया गया। उसने कहा कि किसी शांतिप्रिय और बीमार महिला को हिरासत में लिए जाने का कारण समझ में नहीं आता।

हैनिक की तरह ही यूक्रेन के अनेक आम लोग रूसी बलों द्वारा पकड़ लिए गए हैं। इनमें से कई लोगों को युद्धबंदी बना दिया गया है, जबकि उनकी युद्ध में कोई भागीदारी नहीं रही। अनके लोग ऐसे भी हैं जिनकी कानूनी स्थिति अधर में है क्योंकि इन्हें न तो युद्धबंदी बनाया गया है, और न ही इन पर कोई अन्य आरोप लगाया गया है।

रूसी बलों ने जब हैनिक को वोलोदिमिरिवका गांव से पकड़ा तो उस समय वह केवल स्वेटसूट और चप्पल पहने हुए थी। यह गांव अब भी रूसी बलों के कब्जे में है।

कपत्स्याना ने कहा कि उसके परिवार ने शुरू में सोचा था कि वह जल्द ही घर आ जाएंगी। क्योंकि रूसी सेना लोगों को दो या तीन दिन हिरासत में रखने के बाद रिहा कर देती थी। उसने कहा कि मां की रिहाई की उम्मीद इसलिए भी थी क्योंकि उनका किसी भी तरह का सैन्य जुड़ाव नहीं था।

उसने कहा कि मां जब वापस नहीं आईं तो उनकी खोज शुरू की गई। दोनेत्स्क क्षेत्र में विभिन्न रूसी अधिकारियों और निकायों ने कहा कि उन्होंने उन्हें नहीं पकड़ा।

कपत्स्याना ने कहा कि अंततः कुछ स्पष्टता मिली और दोनेत्स्क क्षेत्र में मॉस्को द्वारा स्थापित किए गए अभियोजक कार्यालय के एक पत्र में बताया गया कि हैनिक रूस नियंत्रित एक अन्य शहर ओलेनिवका में जेल में है।

जेल के कर्मचारियों ने कहा कि हैनिक एक ‘स्नाइपर’ है। उसके परिवार ने इस आरोप को निराधार बताया। एपी द्वारा देखे गए मेडिकल रिकॉर्ड में पुष्टि हुई कि हैनिक दौरे पड़ने की समस्या से पीड़ित है।

अन्ना वोरोशेवा ने भी उसी जेल में 100 दिन बिताए जहां हैनिक बंद है। उसने जेल की अपमानजनक, अमानवीय स्थितियों को याद किया जहां पीने के लिए पानी नहीं मिलता था, जहां कोई सो नहीं पाता था, और हर रोज पिटते नए कैदियों के चीखने-चिल्लाने की आवाज आती थी।

ऐसे अनेक यूक्रेनी लोग हैं जो रूस की जेलों में अकारण बंद कर दिए गए हैं और कोई नहीं जानता कि वे वापस आएंगे भी या नहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India T20I Stats At Narendra Modi Stadium: अहमदाबाद में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के आकंड़ों पर एक नजर

How To Book India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final Ticket: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच का टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें? जानें प्राइस और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एंट्री डिटेल

Cannibalism Horror: एमपी के उज्जैन में शख्स ने 16 साल के लड़के की हथौड़े से ली जान, उसका मांस खाया और खून पिया, आरोपी गिरफ्तार

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच फाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\