देश की खबरें | बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कई नेताओं ने पाला बदला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में सोमवार को सत्ताधारी जद (यू) और प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद में दूसरे दलों के नेताओं के शामिल होने के साथ राज्य में “आयाराम गयाराम” की राजनीति जारी रही।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 28 सितम्बर बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में सोमवार को सत्ताधारी जद (यू) और प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद में दूसरे दलों के नेताओं के शामिल होने के साथ राज्य में “आयाराम गयाराम” की राजनीति जारी रही।

प्रदेश के विपक्षी महागठबंधन में राजद की सहयोगी रालोसपा को उस समय बड़ा झटका लगा जब उसके प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी ने सोमवार को लालू प्रसाद की पार्टी का दामन थाम लिया।

यह भी पढ़े | IPL Match 2020: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने मुंबई इंडियंस को हराया: 28 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राजद प्रमुख लालू प्रसाद के राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाने वाले उनके छोटे पुत्र तेजस्वी यादव ने भूदेव को अपनी पार्टी की सदस्यता रालोसपा के संस्थापक उपेंद्र कुशवाहा के दिल्ली से लौटने के कुछ देर बाद दिलायी। कुशवाहा के राजग में वापसी को लेकर भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात होने की चर्चा है।

महागठबंधन में असंतुष्ट चल रहे कुशवाहा ने बृहस्पतिवार को पटना में आयोजित रालोसपा की एक आपात बैठक के दौरान कहा था कि राजद ने जिस नेतृत्व (तेजस्वी यादव) को खड़ा किया है उसके पीछे रहकर प्रदेश में परिवर्तन लाना संभव नहीं।

यह भी पढ़े | Amit Shah Holds Review Meeting: कोविड से उबरने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने नॉर्थ ब्लॉक में की पहली समीक्षा बैठक.

उन्होंने कहा था कि बिहार की जनता चाहती है कि नेतृत्व ऐसा हो जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने ठीक से खड़ा हो सके।

इससे पहले, राजद ने 1990 के दशक के बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी पूर्व सांसद लवली आनंद को भी अपनी पार्टी में शामिल किया। आनंद मोहन को गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी कृष्णैया की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गयी थी और वह जेल में है।

लवली आनंद अपने बेटे चेतन आनंद के साथ राजद में शामिल होने के लिए तेजस्वी के आवास पर पहुँचीं जिसके बाद उनके बेटे के भी राजनीति के क्षेत्र में उतरने की अटकलें लगायी जानी शुरू हो गयी हैं।

लवली आनंद ने कहा, ‘‘खुले मन से हमलोग राजद में आए हैं क्योंकि प्रदेश की नीतीश सरकार ने धोखा देने का काम किया है। पुरूषार्थियों को जेल भेजकर शासन चलाने वालों को जनता जवाब देगी।''

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू) में सोमवार को मोहम्मद फिरोज हुसैन को शामिल किया गया जिन्होंने पिछले साल डेहरी विधानसभा क्षेत्र से राजद के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था और भाजपा के उम्मीदवार के हाथों पराजित हो गए थे।

फिरोज, राजद के दिग्गज नेता इलियास हुसैन जो लालू प्रसाद की पार्टी के शासनकाल में मंत्री भी रहे थे, के पुत्र हैं।

बिटुमिन घोटाला मामले में 2018 में सजा सुनाये जाने के बाद इलियास की बिहार विधानसभा से सदस्यता जाने पर डेहरी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी थी।

जद (यू) में शामिल होने पर, फिरोज ने पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार और उनके ‘‘2005 में सत्ता संभालने के बाद से राज्य में किए गए विकास कार्यों की प्रशंसा की।’’

इस बीच, जन अधिकार पार्टी के संस्थापक राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने चंद्रशेखर आज़ाद रावण की भीम आर्मी के साथ वैकल्पिक मोर्चा बनाने की सोमवार को घोषणा की।

इससे कुछ दिन पूर्व ही एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर बिहार के दिग्गज समाजवादी नेता देवेंद्र यादव के साथ मिलकर एक ‘‘यूनाइटेड डेमोक्रेटिक सेक्युलर एलायंस’’ बनाने की घोषणा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी