देश की खबरें | शाह के जन्मदिन पर मोदी सहित कई नेताओं ने दी बधाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित कई नेताओं ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन के मौके पर बधाई दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित कई नेताओं ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन के मौके पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति में जिस समर्पण और उत्कृष्टता के साथ अमित शाह योगदान दे रहे हैं उसे पूरा देश देख रहा है। अन्य नेताओं ने शाह के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।

यह भी पढ़े | IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला, राजस्थान रॉयल्स पहले बल्लेबाजी करेगी: 22 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शाह आज 56 साल के हो गए। साल 2014 में केंद्र में मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद शाह को भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था। उनके नेतृत्व में भाजपा ने कई राज्यों में अपनी सरकारें बनाई और फिर 2019 में भारी बहुमत के साथ केंद्र की सत्ता में वापसी की।

पिछले लोकसभा चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने शाह को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया और गृह मंत्रालय जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी सौंपी।

यह भी पढ़े | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, कई क्षेत्रों में हुआ अव्वल.

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अमित शाह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। देश की प्रगति में जिस समर्पण और उत्कृष्टता के साथ वह अपना योगदान दे रहे हैं, देश उसे देख रहा है। भाजपा को मजबूत बनाने में भी उनके प्रयास स्मरणीय हैं। भगवान उन्हें देश सेवा के लिये अच्छी सेहत और लंबी उम्र दें।’’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूती देने में वह पूरे मनोयोग से काम कर रहे हैं।

उन्होंने, ‘‘अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कर्मठता के लिए विख्यात अमितभाई, दीर्घायु हों और उनका स्वास्थ्य हमेशा उत्तम रहे।’’

नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राष्ट्रभक्ति, समर्पण, कर्मठता, संगठन कौशल में निपुण व करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत अमित शाह को उनके जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’’

नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘केंद्रीय मंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीटर के माध्यम से शाह को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन व लंबे उम्र की कामना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान