देश की खबरें | राव, रेड्डी समेत कई हस्तियों ने बालासुब्रमण्यम के निधन पर शोक व्यक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और अभिनेता चिरंजीव समेत कई फिल्मी हस्तियों ने मशहूर गायक एसपी बालासुब्रमण्यम के निधन पर शोक व्यक्त किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 25 सितंबर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और अभिनेता चिरंजीव समेत कई फिल्मी हस्तियों ने मशहूर गायक एसपी बालासुब्रमण्यम के निधन पर शोक व्यक्त किया।

एसपीबी नाम से मशहूर 74 वर्षीय गायक का दो महीने तक कोरोना वायरस से जूझने के बाद शुक्रवार को निधन हो गया।

यह भी पढ़े | दिल्ली: मनीष सिसोदिया को दी गई प्लाज्मा थेरेपी, डेंगू और कोविड-19 से संक्रमित डिप्टी सीएम मैक्स अस्पताल में हैं भर्ती: 25 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

रेड्डी ने अपने संदेश में कहा कि बालासुब्रमण्यम बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे, जिन्होंने भारतीय संगीत में एक अमिट छाप छोड़ी।

उन्होंने कहा कि गायिकी की दुनिया में कई प्रतिभाओं को संवारने का श्रेय भी उन्हें जाता है।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का कांग्रेस पर प्रहार, कहा-उल्टा चोर कोतवाल को डांटे.

मुख्यमंत्री राव ने एक संदेश में फिल्म उद्योग में बालासुब्रमण्यम के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके निधन से हुई क्षति की भरपाई संभव नहीं है।

उन्होंने गायक के परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

तेलंगाना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद बंडी संजय कुमार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद एन उत्तम कुमार रेड्डी, तेदेपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एल रमाना समेत कई नेताओं ने बालासुब्रमण्यम के निधन पर शोक जताया।

इस बीच, अभिनेता चिरंजीव, तेलुगु अभिनेता महेश बाबू के साथ कई फिल्मी हस्तियों ने भी बालासुब्रमण्यम के निधन पर शोक जताया और उनकी प्रतिभा को याद कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।

वहीं, बालासुब्रमण्यम के पैतृक राज्य आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में वह घर-घर में सुने जाते रहे और पिछले पांच दशकों से अधिक समय तक लोग उनकी मधुर आवाज के दीवाने रहे।

यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि इन दो तेलुगु राज्यों के लोग सुबह उठकर बालासुब्रमण्यम द्वारा प्रस्तुत किए गए मधुर भक्ति गीतों को सुनते हैं।

इतना ही नहीं आंध्र प्रदेश के साथ ही तेलंगाना के मंदिरों में इस महान गायक के भक्ति गीतों के स्वर गूंजते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज