देश की खबरें | मनोज तिवारी ने चीनी सेना के साथ झडप में शहीद जवान के बच्चो की पढ़ाई का खर्च उठाने की पेशकश की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने लद्दाख में चीनी सेना के साथ झड़प में शहीद जवान सुनील कुमार के बच्चों की पढ़ाई का खर्च वहन करने की पेशकश की है।
दिल्ली, 20 जून भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने लद्दाख में चीनी सेना के साथ झड़प में शहीद जवान सुनील कुमार के बच्चों की पढ़ाई का खर्च वहन करने की पेशकश की है।
दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष तिवारी ने कुमार के परिवार को तात्कालिक मदद के रूप में एक लाख रुपये की सहायता दी है।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना 14,048 सैंपल की जांच: 20 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
तिवारी ने कहा, ‘‘देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले जवान के प्रति यह छोटी सी श्रद्धांजलि है। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि तीनों बच्चों को बेहतरीन शिक्षा मिले और उम्मीद जताई कि इस कदम से चीन के साथ झड़प में शहीद जवानों के परिवारों की देखभाल के लिए अन्य लोग भी प्रेरित होंगे।’’
उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद तिवारी कुमार के परिवार से मिलने के लिए 22 जून को बिहार जाएंगे। तिवारी ने कहा कि उन्होंने यह जिम्मेदारी अपने कंधों पर तब लेने का फैसला किया जब पता चला कि कुमार अपने बच्चों को बेहतरीन शिक्षा दिलाना चाहते थे।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान ने बारामूला जिले में किया सीजफायर का उल्लंघन, 4 नागिरक घायल, सेना का मुंहतोड़ जवाब.
उल्लेखनीय है कि कुमार भारतीय सेना के उन 20 जवानों में शामिल थे जिन्होंने इस हफ्ते की शुरुआत में लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के झड़प में शहादत दी थी।
बृहस्पतिवार को पटना में कुमार का अंतिम संस्कार किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2020 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

