कोलकाता, 30 अप्रैल पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ से भारत के बहुत से लोगों के जीवन में बदलाव आया है।
यहां राजभवन में पद्म पुरस्कार विजेताओं सहित बड़ी संख्या में लोगों के साथ ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी को सुनने वाले बोस ने कहा कि आम आदमी की विभिन्न समस्याओं के बारे में सोचने वाला ही ऐसा कार्यक्रम कर सकता है।
राज्यपाल ने राजभवन में सभा को संबोधित करते हुए कहा, “मन की बात’ कई लोगों के जीवन में परिवर्तन लेकर आया है।”
बोस ने कहा कि रविवार को 100वां संस्करण पूरा करने वाला कार्यक्रम ‘मन की बात’ इतना लोकप्रिय है कि मन को जोड़ने वाले इन्द्रधनुष की तरह यह ‘नरेन्द्रधनुष’ बन गया है।
राज्यपाल ने कहा कि मोदी विशाल देश के दूरदराज के इलाकों में लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं का भी ध्यान रखते हैं और उन पर उचित ध्यान देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के प्रत्येक नागरिक को बेहतरी के रास्ते पर ले जा रहे हैं।
उन्होंने कहा, “इस (मन की बात) ने अज्ञानता के अंधकार को दूर कर लोगों के जीवन को ज्ञान के प्रकाश से भर दिया है।”
‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत तीन अक्टूबर, 2014 को विजयादशमी के दिन हुई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY