एजेंसी न्यूज

Mann Ki Baat: ‘मन की बात’ अब सभी बड़े ऑडियो, संगीत मंचों पर उपलब्ध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' अब सभी प्रमुख ऑडियो और संगीत मंचों पर उपलब्ध है. अधिकारियों ने रविवार को कहा कि यह विशेष रूप से युवा पीढ़ी के बीच कार्यक्रम की पहुंच बढ़ाने में मदद करेगा.

Mann Ki Baat: ‘मन की बात’ अब सभी बड़े ऑडियो, संगीत मंचों पर उपलब्ध

नयी दिल्ली, 28 नवंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' अब सभी प्रमुख ऑडियो और संगीत मंचों पर उपलब्ध है. अधिकारियों ने रविवार को कहा कि यह विशेष रूप से युवा पीढ़ी के बीच कार्यक्रम की पहुंच बढ़ाने में मदद करेगा. उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम अब स्पॉटिफाई, हंगामा, गाना, जियो सावन, विंक और अमेजन म्यूजिक जैसे मंचों पर भी उपलब्ध होगा. इससे पहले यह टेलीविजन, रेडियो, नमो ऐप और यूट्यूब पर उपलब्ध होता था.

अधिकारियों ने कहा कि यह लोगों को ‘मन की बात’ कार्यक्रम को विभिन्न ऑडियो मंचों पर बिना किसी बाधा के सुनने में मदद करेगा चाहे वे कहीं भी हों. मोदी ने 2014 में सत्ता में आने के बाद, इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी जिसमें वह विभिन्न मुद्दों पर देश के लोगों से बात करते हैं. यह भी पढ़ें : Delhi: कोरोना के खतरे और जहरीली हवा के बीच कल से खुल रहे हैं राजधानी में स्कूल, इन बातों का रखें ध्यान

कार्यक्रम आमतौर पर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है. इसकी पहली कड़ी अक्टूबर 2014 में प्रसारित हुई थी और यह 2019 में एक संक्षिप्त अवधि को छोड़कर, जब प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव के दौरान इसे रोक दिया था, निर्बाध रूप से चल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2021 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).