एजेंसी न्यूज

दिल्ली के AIIMS में भर्ती पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की हालत स्थिर, अस्पताल के अधिकारी ने दी स्वास्थ्य की जानकारी

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह (Manmohan Singhको अस्थ्वस्थ होने की वजह से बुधवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया. कांग्रेस के सूत्रों ने यह जानकारी दी. पार्टी के एक सूत्र ने बताया, ‘‘दो दिन पहले उन्हें बुखार आया था

दिल्ली के AIIMS में भर्ती पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की हालत स्थिर, अस्पताल के अधिकारी ने दी स्वास्थ्य की जानकारी
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Photo Credits-Twitter)

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह (Manmohan Singhको अस्थ्वस्थ होने की वजह से बुधवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया. कांग्रेस के सूत्रों ने यह जानकारी दी. पार्टी के एक सूत्र ने बताया, ‘‘दो दिन पहले उन्हें बुखार आया था.बुखार उतरने के बाद वह कमजोरी महसूस कर रहे थे. आज चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें एम्स भर्ती कराया गया है. उन्हें चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है और चिंता की कोई बात नहीं है. यह भी पढ़े: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती, राजनेताओं समेत आम लोग कर रहे हैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना

उधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और मीडिया विभाग के सह-प्रभारी प्रणव झा ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के स्वास्थ्य के संदर्भ में कुछ अफवाहें चल रही हैं जो आधारहीन हैं. उनकी हालत स्थिर है. उनका नियमित उपचार हो रहा है. जरूरत पड़ने पर हमें नयी सूचनाएं साझा करेंगे. चिंता के लिए मीडिया के अपने साथियों का धन्यवाद करता हूं. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. चन्नी ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने और अच्छी सेहत की कामना करता हूं.

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ‘‘मनमोहन सिंह जी के जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करती हूं. इसी साल अप्रैल में मनमोहन सिंह कोरोना से संक्रमित भी हुए थे और एम्स में कुछ दिनों तक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिली थी. पूर्व प्रधानमंत्री ने चार मार्च और तीन अप्रैल को कोरोना के टीकों की दो खुराक ली थी.

पिछले साल एक नई दवा के कारण रिएक्शन और बुखार होने के बाद भी मनमोहन सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था.  कई दिनों के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी. मनमोहन सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं. वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे. एम्स में 2009 में उनकी हृदय बाईपास सर्जरी हुई थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2021 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).