एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मनमोहन, राहुल ने दी स्टालिन को जन्मदिन की शुभकामनाएं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन सोमवार को 68 वर्ष के हो गए। इस अवसर पर मनमोहन सिंह, राहुल गांधी एवं कमल हासन समेत कई नेताओं ने तमिलनाडु में विपक्ष के नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

देश की खबरें | मनमोहन, राहुल ने दी स्टालिन को जन्मदिन की शुभकामनाएं

चेन्नई, एक मार्च द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन सोमवार को 68 वर्ष के हो गए। इस अवसर पर मनमोहन सिंह, राहुल गांधी एवं कमल हासन समेत कई नेताओं ने तमिलनाडु में विपक्ष के नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘द्रमुक अध्यक्ष श्री एमके स्टालिन को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना करता हूं।’’

द्रमुक ने स्टालिन के जन्मदिन के मौके पर एक प्रचार मुहिम गीत भी जारी किया। तमिलनाडु में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं।

द्रमुक नेता दुरईमुरुगन ने यह गीत जारी किया, जिसका शीर्षक है ‘स्टालिन डान वारार, विदियाल थारा पोरारु’ (स्टालिन सत्ता में आएंगे और भोर लेकर आएंगे)।

द्रमुक ने ट्वीट किया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने स्टालिन को फोन करके शुभकामनाएं दीं।

भाजपा नेता खुशबू सुंदर, मक्कल निधि मय्यम पार्टी के संस्थापक कमल हासन और टीएनसीसी अध्यक्ष के एस अलागिरी समेत कई नेताओं ने स्टालिन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इससे पहले स्टालिन ने अपने पिता एम करुणानिधि के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत नेताओं सी एन अन्नादुरई और ईवीआर पेरियार को भी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने पार्टी मुख्यालय में अपने समर्थकों से मुलाकात की।

उन्होंने यहां एक विशेष स्कूल में दिव्यांग छात्रों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2021 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).