देश की खबरें | मणिपुर ने केंद्र से 18 से 28 जून तक इम्फाल के लिए यात्री उड़ानों को रोकने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर सरकार ने सोमवार को केंद्र से 18 से 28 जून तक इम्फाल के लिए यात्री उड़ानों को रोकने का आग्रह किया, ताकि राज्य में पहले आए लोगों की कोविड-19 जांच का काम पूरा किया जा सके और पृथक-वास केंद्रों पर भीड़भाड़ को कम किया जा सके।

जियो

इम्फाल, 15 जून मणिपुर सरकार ने सोमवार को केंद्र से 18 से 28 जून तक इम्फाल के लिए यात्री उड़ानों को रोकने का आग्रह किया, ताकि राज्य में पहले आए लोगों की कोविड-19 जांच का काम पूरा किया जा सके और पृथक-वास केंद्रों पर भीड़भाड़ को कम किया जा सके।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की संयुक्त सचिव, उषा पाधी को लिखे एक पत्र में मुख्य सचिव जे सुरेश बाबू ने कहा कि राज्य सरकार आने वाली यात्री उड़ानों को 18-28 जून तक रोकना चाहती है।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 11 हजार के करीब पहुंची, अब तक 465 मौतें: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बाबू ने मंत्रालय से इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया।

एक अधिकारी ने बताया कि मणिपुर में कोविड-19 के नमूनों की जांच में काफी देरी हुई है, क्योंकि पिछले कुछ हफ्तों में बड़ी संख्या में लोग अन्य राज्यों से लौटे हैं।

यह भी पढ़े | स्वास्थ्य मंत्रालय ने रेलवे में बनाए गए कोविड केयर कोचों के लिए जारी की SOP, संदिग्ध और पॉजिटिव मरीजों को रखा जाएगा अलग.

उन्होंने बताया, ‘‘लगभग 15,000 नमूनों की जांच की जानी बाकी है।’’

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को बीर टिकेंद्रजीत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पांच विमान उतरे।

मणिपुर में अब तक कोविड-19 के कुल 492 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 344 मरीजों का वर्तमान में इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी