देश की खबरें | मणिपुर : अविश्वास प्रस्ताव लाने विपक्ष ने राज्यपाल से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष ने बृहस्पतिवार को राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला से भाजपा नीत सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए जल्द ही विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का अनुरोध किया।

जियो

इम्फाल, 18 जून मणिपुर में कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष ने बृहस्पतिवार को राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला से भाजपा नीत सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए जल्द ही विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का अनुरोध किया।

कांग्रेस विधायक दल के नेता ओ इबोबी सिंह अपनी पार्टी के अन्य विधायकों और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़े | न्‍यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.4 मापी गई: 18 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पत्र सौंपने के बाद एनपीपी प्रमुख थांगमिलेन किपगेन ने पत्रकारों से कहा, '' एन बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए हमने राज्यपाल से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का अनुरोध किया है।''

इससे पहले दिन में, इबोबी सिंह ने कहा था कि उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से इस्तीफा देने वाले नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के सभी चारों मंत्रियों से राज्य में ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा करने के लिए संपर्क किया।

यह भी पढ़े | Earthquake in Mizoram: मिजोरम में लगे भूंकप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.0 दर्ज.

राज्यपाल से मुलाकात के बाद किपगेन ने कहा कि प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल से राज्य में इबोबी सिंह के नेतृत्व में सरकार गठन के लिए नवगठित ''सेक्युलर प्रोग्रेसिव फ्रंट'' (एसपीएफ) को बुलावा देने का भी अनुरोध किया।

मणिपुर में भाजपा नीत सत्तारुढ गठबंधन के चार मंत्रियों समेत नौ सदस्यों के इस्तीफा देने के बाद तेजी से बदले घटनाक्रम के बीच विपक्ष ने सरकार बनाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

उपमुख्यमंत्री वाई जॉयकुमार सिंह, आदिवासी एवं पर्वतीय क्षेत्र विकास मंत्री एन कायिशी, युवा मामलों और खेल मंत्री लेतपाओ हाओकिप और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एल जयंत कुमार सिंह ने बुधवार को मंत्री पदों से इस्तीफा दे दिया था।

इसके अलावा, भाजपा विधायक एस सुभाषचंद्र सिंह, टीटी हाओकिप और सैमुअल जेंदई ने विधानसभा तथा पार्टी से इस्तीफा दे दिया, जिसका बाद विपक्षी कांग्रेस ने सरकार बनाने की कवायद तेज कर दी।

समर्थन वापस लेने वाले बाकी सदस्यों में तृणमूल कांग्रेस के विधायक टी रबिंद्र सिंह और निर्दलीय विधायक शहाबुद्दीन शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now