Earthquake in Mizoram: मिजोरम में लगे भूंकप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.0 दर्ज
देश के पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम (Mizoram) में आज (18 जून) भूकंप के तेज जहतके महसूस किए गए है. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई है. फिलहाल जानमाल की हानि की कोई जानकारी नहीं मिली है.
आइजोल: देश के पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम (Mizoram) में आज (18 जून) भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई है. फिलहाल जानमाल की हानि की कोई सूचना नहीं मिल सकी है. अभी वृस्तित जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.
न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Center for Seismology) के हवाले बताया कि मिजोरम में 98 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व चंपई (Champhai) में गुरुवार शाम लगभग 7 बजकर 29 मिनट पर 5.0 रिक्टर तीव्रता का भूकंप आया. तेज झटके लगने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए. Earthquake in Mumbai: मुंबई में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.5
An earthquake of magnitude 5.0 on the Richter scale hit 98 km south-east (SE) of Champhai in Mizoram at around 7:29 pm today: National Center for Seismology
— ANI (@ANI) June 18, 2020
इससे एक दिन पहले ही बुधवार को महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक गांव में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गए. दहानु तहसील के डुंडालवाड़ी गांव में पूर्वाह्न 11 बजकर 51 मिनट पर 2.5 तीव्रता का भूकंप आया. हालांकि इससे किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. इसी इलाके में 2018 और 2019 के बीच भी कई बार भूगर्भीय गतिविधियां महसूस की गई थीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2020 08:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

