देश की खबरें | मणिपुर के राज्यपाल ला. गणेशन को पश्चिम बंगाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और मणिपुर के राज्यपाल ला. गणेशन को राज्य (पश्चिम बंगाल) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। राष्ट्रपति भवन ने इस संबंध में रविवार को बयान जारी किया।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और मणिपुर के राज्यपाल ला. गणेशन को राज्य (पश्चिम बंगाल) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। राष्ट्रपति भवन ने इस संबंध में रविवार को बयान जारी किया।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है, इसी कारण उन्होंने राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया है।

भाजपा ने शनिवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए धनखड़ के उम्मीदवारी की घोषणा की थी।

राष्ट्रपति भवन ने देर रात जारी बयान में कहा, ‘‘भारत के राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री जगदीप धनखड़ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।’’

बयान के अनुसार, राष्ट्रपति को मणिपुर के राज्यपाल ला. गणेशन को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपते हुए खुशी हो रही है। उसमें कहा गया है कि वह स्थाई व्यवस्था होने तक अपने कामकाज के साथ ही अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\