देश की खबरें | मणिपुर: इंफाल घाटी जिलों से चार उग्रवादी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर पुलिस ने इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम और विष्णुपुर जिलों से तीन प्रतिबंधित संगठनों के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
इंफाल, पांच फरवरी मणिपुर पुलिस ने इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम और विष्णुपुर जिलों से तीन प्रतिबंधित संगठनों के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के दो सक्रिय सदस्यों को इंफाल पूर्व जिले के महाबली इलाके से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि ये लोग ग्रेटर इंफाल क्षेत्र में जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल थे।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मंगलवार को इंफाल पश्चिम जिले के ताकील कोलोम लेइकाई क्षेत्र से यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) के एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति इंफाल क्षेत्र में जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल था।
अधिकारी ने बताया कि जबरन वसूली की गतिविधि में शामिल प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक सदस्य को मंगलवार को बिष्णुपुर जिले के निंगथौखोंग इलाके से गिरफ्तार किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2025 01:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

