खेल की खबरें | मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने मीराबाई को बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के मुख्यमंत्री नोंगथोमबाम बिरेन सिंह ने तोक्यो ओलंपिक के दूसरे दिन शनिवार को रजत पदक जीतने के लिए सेखोम मीराबाई चानू को बधाई दी जबकि इस महिला भारोत्तोलक ने अगले खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का वादा किया।

इम्फाल, 24 जुलाई मणिपुर के मुख्यमंत्री नोंगथोमबाम बिरेन सिंह ने तोक्यो ओलंपिक के दूसरे दिन शनिवार को रजत पदक जीतने के लिए सेखोम मीराबाई चानू को बधाई दी जबकि इस महिला भारोत्तोलक ने अगले खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का वादा किया।

मणिपुर के खेल मंत्री लेतपाओ हाओकिप, मणिपुर ओलंपिक संघ के अध्यक्ष थोकचोम राधेश्याम सिंह ने भी 49 किग्रा वर्ग में दूसरे स्थान पर रहते हुए पदक जीतने के लिए मीराबाई को बधाई दी।

मीराबाई ने पदक जीतने के बाद मणिपुर के मुख्यमंत्री से वीडियो कॉल पर बात करते हुए कहा, ‘‘यह भविष्य में और अधिक पदक जीतने की शुरुआत है। आगामी वर्षों में मैं स्वर्ण पदक जीतने का प्रयास करूंगी।’’

मुख्यमंत्री बिरेन सिंह ने इस स्टार खिलाड़ी से कहा, ‘‘हम भारतीयों को आप पर गर्व है। मणिपुर राज्य के लोग 2020 तोक्यो ओलंपिक में हमारे खिलाड़ियों के पदक जीतने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।’’

मीडिया से बात करते हुए मीराबाई के पिता सेखोम कृति मेइतेई ने अपनी सबसे छोटी बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताई।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अपनी बेटी पर गर्व है। मैं भविष्य में भी उसे जितना हो सके समर्थन दूंगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार