जरुरी जानकारी | मणिपाल हॉस्पिटल्स ने भारत में कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल्स के अधिग्रहण का करार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मणिपाल हॉस्पिटल्स ने भारत में कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल्स के अधिग्रहण के लिए पक्का करार किया है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि यह सौदा 2,100 करोड़ रुपये का है।
नयी दिल्ली, दो नवंबर मणिपाल हॉस्पिटल्स ने भारत में कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल्स के अधिग्रहण के लिए पक्का करार किया है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि यह सौदा 2,100 करोड़ रुपये का है।
मणिपाल हॉस्पिटल्स ने सोमवार को कहा कि उसका इरादा कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल्स लि. (कोलंबिया एशिया) में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिगहण का है। इस अधिग्रहण से उसे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहुंच का विस्तार करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़े | सपा सांसद आजम खान को एक और झटका, बहन का घर नगर-निगम ने किया सील.
एक बयान में कहा गया है कि दोनों इकाइयों के सामूहिक रूप से 15 शहरों में 27 अस्पताल हो जाएंगे। इन अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या 7,300 तथा कर्मचारियों की संख्या 10,000 से अधिक होगी। इसके अलावा दोनों इकाइयों के अस्पतालों में डॉक्टरों की संख्या 4,000 से अधिक होगी।
बयान में कहा गया है कि सालाना आधार पर इन अस्पतालों में 40 लाख से अधिक मरीजों का इलाज होता। यह देश के सबसे बड़े स्वास्थ्य सेवा प्रदाता नेटवर्क में शामिल हो जाएगा। नियामकीय मंजूरियों के बाद स्वामित्व का स्थानांतरण मणिपाल हॉस्पिटल्स को किया जाएगा।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिली एक और बड़ी खुशखबरी.
मणिपाल एजुकेशन एंड मेडिकल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. रंजन पई ने कहा, ‘‘कोलंबिया एशिया का अधिग्रहण हमारी रणनीति के अनुरूप है। इससे मरीजों को सेवाओं के लिए हमारी पहुंच का विस्तार होगा।’’
कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल्स ने बेंगलुरू के हेब्बल में 2005 में परिचालन शुरू किया था। फिलहाल देशभर में वह 11 अस्पतालों का परिचालन करती है।
कोलंबिया पैसिफिक मैनेजमेंट के चेयरमैन डैन बैटी ने कहा, ‘‘मजबूत सांस्कृतिक तालमेल की वजह से कोलंबिया एशिया और मणिपाल हॉस्पिटल्स का विलय काफी रोमांचक है। इससे वृद्धि को जारी रखने का अवसर मिलेगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)