एजेंसी न्यूज

ITTF World Championship 2025: मनिका, मानव विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप के दूसरे दौर में पहुंचे, नाइजीरिया की फातिमा बेलो को हराया

भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने रविवार को यहां सीधे गेम में जीत के साथ विश्व चैंपियनशिप के दूसरे दौर में प्रवेश किया जबकि मानव ठक्कर ने भी अपने एकल अभियान की आत्मविश्वास से भरी शुरुआत की.

ITTF World Championship 2025: मनिका, मानव विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप के दूसरे दौर में पहुंचे,  नाइजीरिया की फातिमा बेलो को हराया
मनिका बत्रा (Photo: X/@India_AllSports)

दोहा, 18 मई: भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने रविवार को यहां सीधे गेम में जीत के साथ विश्व चैंपियनशिप के दूसरे दौर में प्रवेश किया जबकि मानव ठक्कर ने भी अपने एकल अभियान की आत्मविश्वास से भरी शुरुआत की. बाईसवीं वरीयता प्राप्त मनिका ने महिला एकल मुकाबले में नाइजीरिया की फातिमा बेलो पर 4-0 (11-5, 11-6, 11-8, 11-2) से शानदार जीत दर्ज की. यह मुकाबला सिर्फ 24 मिनट तक चला.

यह भी पढें: KL Rahul New Milestone: केएल राहुल के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, इस मामले में विराट कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे; यहां देखें आकंड़ें

अंतिम 64 दौर में उनके सामने कोरिया की पार्क गाहियोन की चुनौती होगा. भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त पुरुष एकल खिलाड़ी ठक्कर ने भी शानदार शुरुआत करते हुए पहले दौर में न्यूजीलैंड के टिमोथी चोई को 4-1 (11-3, 11-8, 6-11, 11-7, 14-12) से हराया.

अठारह साल के अंकुर भट्टाचार्जी का सफर हालांकि शुरुआती दौर में खत्म हो गया. वह पुरुष एकल में हांगकांग के लैम सियू हैंग से 1-4 (11-4, 7-11, 9-11, 10-12, 8-11) से हार गये. युगल मुकाबले में नौवीं वरीयता प्राप्त मानुष शाह और दीया चिताले की जोड़ी ने अल्जीरिया के मेहदी बौलोसा और मालिसा नासरी पर 3-0 (11-2, 11-7, 11-6) से एकतरफा जीत दर्ज की.

हरमीत देसाई और जी साथियान की पुरुष युगल जोड़ी को हालांकि ऑस्ट्रिया के मैसीज कोलोडिजिक और मोल्दोवा के व्लादिस्लाव उर्सु से 1-3 (9-11, 12-10, 14-16, 10-12) से हार का सामना करना पड़ा.

देसाई को मिश्रित युगल में भी यशस्विनी घोरपड़े के साथ मिलकर हार का सामना करना पड़ा। 14वीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी फ्रांस के थिबॉल्ट पोरेट और लीना होचार्ट के खिलाफ 2-0 की बढ़त का फायदा उठाने में विफल रही. भारतीय जोड़ी ने तीन मैच प्वाइंट भी गंवाते हुए 2-3 (11-8, 11-6, 10-12, 8-11, 10-12) से हार गई.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2025 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).