देश की खबरें | मण्डला एनएसयूआई के जिला महासचिव सोनू परोचिया की गोली मार कर हत्या

मण्डला (मध्य प्रदेश), 27 जून मण्डला में आपसी रंजिश के चलते भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के मण्डला जिला महासचिव सोनू परोचिया (28) की एक व्यक्ति ने कथित तौर पर गोली मार कर हत्या दी।

यह वारदात मण्डला के उपनगरीय क्षेत्र महाराजपुर थाना के गुरुद्वारा के समीप शुक्रवार—शनिवार रात को हुई और घटना के बाद हमलावर फरार हो गया।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: भारतीय सेना और स्थानीय पुलिस ने एक नार्को-आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 65 करोड़ रुपये और हथियार-गोला बारूद बरामद बरामद: 27 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मण्डला जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा ने शनिवार को बताया, ''अब तक पुलिस को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक शुक्रवार—शनिवार की मध्यरात्रि के बाद जब सोनू परोचिया अपने चाचा के बेटे की जन्मदिन की पार्टी महाराजपुर के ढाबा में मनाकर लौट रहे थे, तब रास्ते में मयूर हैप्पी यादव (30) ने बोलेरो वाहन से सोनू के दो पहिया वाहन को टक्कर मारी और अपनी पिस्तौल से गोली चला दी जिससे सोनू की मौत हो गई है।''

उन्होंने कहा कि सोनू को रात ही में मण्डला जिला अस्पलात लाया गया, जहाँ उसकी मौत की पुष्टि कर दी गई।

यह भी पढ़े | आत्मनिर्भर भारत अभियान: अर्थव्‍यवस्था में योगदान बढ़ाएंगे भारत के स्‍पेस प्रोग्राम, रॉकेट एवं उपग्रह बनाने और प्रक्षेपण सेवाएं मुहैया कराने जैसी अंतरिक्ष गतिविधियों की दी जाएगी अनुमति.

सिंह ने बताया कि हादसे के वक्त सोनू के साथ दो पहिया वाहन पर उसके दोस्त दिगम्बर बैरागी एवं दीपक कछवाहा भी थे।

उन्होंने कहा कि दिगम्बर बैरागी की शिकायत पर आरोपी यादव के खिलाफ भादंवि की धारा 320 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

सिंह ने बताया कि शिकायत के अनुसार सोनू की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से अपने वाहन सहित फरार हो गया।

उन्होंने कहा कि आरोपी की तलाश जारी है।

इसी बीच, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अखिलेश अक्कू ठाकुर ने बताया कि हत्यारा जबलपुर का रहने वाला था जो अपने रिश्तेदार के यहाँ पिछले चार—पांच साल से मण्डला में रह रहा था।

उन्होंने बताया कि हत्यारा मयूर हैप्पी यादव आदतन अपराधी प्रवृति का था। इसकी शिकायत उन्होंने अनेक बार पुलिस से की थी।

ठाकुर ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये और उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाये।

उन्होंने कहा कि पुलिस दो दिन में सोनू के हत्यारे को गिरफ्तार करने का भरोसा दे, तभी सोनू का अंतिम संस्कार किया जायेगा।

इसी बीच, कांग्रेस नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री पी सी शर्मा ने मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ''मंडला में एनएसयूआई के जिला महासचिव सोनू परोचिया की गोली मारकर हत्या का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जबसे शिवराज सिंह चौहान की सरकार प्रदेश में बनी है, लगातार हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती का मामले बढ़े हैं। सरकार सभी क्षेत्रों में विफल हो चुकी है।''

उन्होंने कहा, ''मैं शिवराज सिंह सरकार से मांग करता हूं कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार किया जाये और उन पर कड़ी कार्रवाई की जाये। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को संबल प्रदान करें।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)